*बृक्षों से मानव समाज को मुफ्त में मिलती है प्राण दायनी ऑक्सीजन,*
*बृक्षों से धरती का जल स्तर बढ़ता है, शुद्ध हवा और जल बर्षा में होते है सहायक।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर*-- सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री देवदत्त तिवारी ने पर्यावरण को स्वक्ष बनाने पर्यावरण प्रेमियों से अपील की सभी अपने जन्मदिन में बृक्षारोपण जरूर करें।और सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के सभी सदस्य,पदाधिकारी इस परम्परा को निभाने लगे।
बिगत दिनों हमारे मित्र, ग्रुप के सदस्य भाई ध्रुव चन्द्रा जी का जन्म दिन था,इसी दिन हमारे सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ बिलासपुर के संरक्षक प्रवीण भार्गव जी का जन्मदिन था जिसे आपसे में बड़े ही सदभाव के साथ मनाया गया।
दोनों महानुभावों के जन्म दिवस की याद भारी खुशियों के साथ राजस्व मंडल बिलासपुर में फलदार,एवम औषधीय पौधों का वृक्षारोपण कर जन्म दिवस को मनाया गया।
इस अवसर पर सदभाव पत्रकार संघ के आर डी गुप्ता, देवदत्त तिवारी, तपन गोस्वामी,उमाकांत मिश्र, प्रकाश अग्रवाल,प्रवीण भार्गव,ध्रुव चन्द्रा, शिव तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार साखन दरवे, टी आर लहरे, निशीथ सोनी,रामकुमार चन्द्रा, गोपाल चन्द्रा, कपिल लोनिया सहित अन्य सहयोगी, मित्रगण उपस्थित थे।
*संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता ने पौधा रोपण के महत्व को बताया* -- बृक्ष हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक है, भारत मे धार्मिक दृष्टि से बृक्ष पूजा का भी बहुत महत्व है,बैज्ञानिक द्रष्टिकोण से हारे भरे पेढ पर्यावरण को शुद्ध करते है शुद्ध हवा में लगभग इक्कीस प्रतिसत ऑक्सीजन प्राणियों को प्राकृतिक रूप से मुफ्त में मिलती है, कोरोना काल मे अभी ऑक्सीजन का महत्व सभी को समझ मे आया। पेढ जहरीली गैस कारवनडाई ऑक्साइड को खाते है और सुद्ध ऑक्सीजन देते है, वर्षा के पानी को अपने पत्तो से रोक कर अपनी जड़ों में से धरती के अंदर पहुँचाते है जिससे जल स्तर बना रहता है। बाढ़ रोकने में मदद करते है मिट्टी के कटाव को भी रोकते है,
इस तरह से मानव और जीव जंतुओं पशुओं के लिए बहु उपयोगी बृक्ष हमारे जीवन की आधार सिला है इन्हें नस्ट होने से बचाना है, और पौधा रोपण कर विशाल बृक्ष बनने तक उसकी देख रेख भी करना है।
बिगत दिनों बिस्वपर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भी सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने दिवंगत पत्रकार साथियों की याद में एवम पर्यावरण प्रेमी वरिष्ठ कांग्रेशी, डी यल यस कालेज के संस्थापक आदरणीय बसंत शर्मा जी की याद में इसी कालेज में पौधा रोपण किया गया था। और आगे भी यह क्रम निरंतर चलता रहेगा।
*सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों,एवम मित्रों के द्वारा,जन्मदिन के अवसर पर राजस्व मंडल में किया गया पौधा रोपण।*
*सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों,एवम मित्रों के द्वारा,जन्मदिन के अवसर पर राजस्व मंडल में किया गया पौधा रोपण।* You may also like
Comments