breaking post New

*IPS जी पी सिंह को गुड़गांव से किया गया गिरफ्तार...कल रायपुर पहुँच कर की जाएगी पूछताछ।*

*IPS जी पी सिंह को गुड़गांव से किया गया गिरफ्तार...कल रायपुर पहुँच कर की जाएगी पूछताछ।*
IPS जी पी सिंह को गुड़गांव से किया गया गिरफ्तार...कल रायपुर पहुँच कर की जाएगी पूछताछ।

आय से अधिक सम्पत्ति अर्जन सहित भ्रस्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ था अपराध।


इंडिया क्राइम न्यूज़



बिलासपुर--निलबिंत IPS जीपी सिंह को गुडगांव से देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है....एसीबी की टीम बुधवार को दिन में रायपुर लायेगी....गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए ACB/EOW के DIG शेख आरिफ ने बताया कि आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर में अनुपातहीन संपत्ति और भष्टाचार निवारण अधिनियम और धारा 201,467,471 के आरोप में निलंबित आईपीएस जी.पी.सिंह को प्रकरण की विवेचना में उपस्थित होने के लिए कई नोटिस जारी किए गए थे और उसके बाद भी वह विवेचना में सहयोग नहीं कर रहे थे ना और ना ही EOW कार्यालय में उपस्थित हो रहे थे.... माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भी उन्हें कोई राहत नहीं प्रदान कि गयी थी जिसके बाद एसीबी ईओडब्लू की टीमें उनके सभी संभावित ठिकानो पर तलाश कर रही थी मंगलवार को देर शाम EOW की टीम ने गुरजिंदर पाल सिंह को पूछताछ के लिए गुड़गाँव से गिरफ्तार किया है और उनको रायपुर लाया जा रहा है...टीम के रायपुर पहुँचने के बाद जीपी सिंह को रायपुर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले सकती है जिसके बाद एसीबी ईओडब्लू की टीम अग्रिम कार्यवाही करेगी....गौरतलब है कि दुर्ग में दर्ज 2 मामलों में दुर्ग पुलिस उनकी गिरफ्तारी कर सकती है....आपको बता दे कि 1 जुलाई की सुबह 6 बजे ACB-EOW की टीमों ने रायपुर, राजनांदगांव और ओडिशा में उनके सहयोगियो समेत उनके सभी ठिकानो पर एक साथ छापा मारा था जिसमें 5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ था और 10 करोड़ की संपत्ति मिलने और इसके बढ़ने की आधिकारिक जानकारी दी गई थी....इसके अलावा छापे के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले थे जिसके आधार पर रायपुर कोतवाली में IPS जीपी सिंह पर राज्य सरकार राजद्रोह, का मामला दर्ज हुआ था जिसका चालान कोतवाली पुलिस पहले ही कोर्ट में पेश कर चुकी है जो कोर्ट में विचाराधीन है.....आपको बताते चले कि निलबिंत सीनियर IPS जीपी सिंह के वकीलों ने एफआईआर में राहत देने के लिए पहले ये आवेदन बिलासपुर हाईकोर्ट में दिया था, वहां बात नहीं बनी तो मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में राहत देने से इंकार कर दिया था तभी से ACB/EOW की टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी थी तब जाकर गिरफ्तारी हुई।.....
Get Loan

Comments