breaking post New

*राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर किया गया आई जी रतनलाल डांगी जी का सम्मान..शिक्षक दिवस के दिन से.. सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ ने शुरू की उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित करने की गौरवशाली परंपरा।*

*राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर किया गया आई जी रतनलाल डांगी जी का सम्मान..शिक्षक दिवस के दिन से.. सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ ने शुरू की उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित करने की गौरवशाली परंपरा।*

*अपराध नियंत्रण सहित सामाजिक कार्यों एवम योग के माध्यम से पुलिस, समाज, को शारीरिक एवम मानशिक रूप से स्वस्थ रहने का देते है संदेश।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर--* पुलिस मे विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति  पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बिलासपुर रेंज के पुलिस महा निरीक्षक आईजी श्री रतनलाल डांगी का शिक्षक दिवस के दिन सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों द्वारा अभिनंदन/सम्मान किया गया। इस अवसर पर सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ,प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष विनय मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह और फूलों का गुलदस्ता देकर आईजी श्री रतनलाल डांगी का सम्मान किया और उन्हें पुरस्कार मिलने की बधाईयां दी।गौरतलब है कि आईपीएस रतनलाल डांगी दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। श्री डांगी को एक चुस्त फुर्त और तेजतर्रार अधिकारी के रूप में जाना जाता है ।आईजी रतनलाल डांगी पुलिस कर्मियों को योग साधना की शिक्षा देने और हमेशा योग करने के लिए प्रेरित करने वाले अधिकारी के रूप में भी जाने जाते हैं। इस अवसर पर सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी संभाग अध्यक्ष मनीष शर्मा,संभागीय उपाध्यक्ष गण प्रकाश चंद्र अग्रवाल ,राजेंद्र यादव, सत्येंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष बिलासपुर पंकज खंडेलवाल ,वरिष्ठ पत्रकार श्याम पााठक,संघ के पदाधिकारी आमीर खान, अनीश गंधर्व ,रितेश गुप्ता,सहित अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। हम आपको बता दें की सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा समाज सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजनीतिज्ञों, अधिकारियों एवं समाज सेवकों का सम्मान करने की एक अच्छी परंपरा की शुरुआत की गई है। इस गौरवशाली परंपरा के तहत शिक्षक दिवस पांच सितंबर के दिन बिलासपुर संभाग के पुलिस महा निरीक्षक (आईजी) श्री रतनलाल डांगी का सम्मान किया गया है। सम्मान करने की यह कड़ी और परंपरा आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Get Loan

Comments