breaking post New

अटल सुशासन दिवस के अवसर पर.. मुख्य अतिथि ने- धान बोनश राशि वितरण समारोह में.. किसानों को बोनश का दिया चेक..।

कोटा में अधिकारी अबैध रेत परिवहन अबैध खनिज पर लगाये रोक।

मोदी की गारंटी के हर वादे को पूरा करेगी सरकार।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा बिलासपुर-- कोटा आत्मानन्द स्कूल पुराने डीकेपी स्कूल मैदान में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की  स्मृति में अटल सुशासन दिवस के अवसर पर धान बोनश राशि का वितरण समारोह किया गया।

इस कार्यक्रम में बेलतरा बिधायक श्री सुशांत शुक्ला जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान जी,सहित कई अन्य वरिष्ठ नेतागण,भाजपा के मंडल एवम जिला के पदाधिकारी,कार्यकर्ता बड़ी संख्या में छेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

जनपद पंचायत, सहकारी केंद्रीय बैंक कोटा के प्रबंधक हरीश कुमार वर्मा जी,सहित अध्यक्ष एवम अन्य पदाधिकारी, राजस्व विभाग से अनुबिभागिय अधिकारी श्री अमित सिन्हा जी तहसीलदार, जनपद सीओ सहित अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि बेलतरा बिधायक श्री सुशान्त शुक्ला जी ने पाँच किसानों को भाजपा के घोषणापत्र के अनुसार पिछला बोनश का चेक प्रदान किया, और सभी किसानों के खाते में सीधा पैसा हस्तांतरित किया जाएगा।

बिधायक इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशांत शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी किये गए वादों को भाजपा सरकार पूरा करेगी सभी का विकास होगा। रुके हुए प्रधानमंत्री आवास बनाये जाएंगे, कोटा में अबैध खनिज पर अधिकारी रोक लगाए और सरकार के मनसा के अनुरूप कार्य करें।

आभार -- कोटा एसडीएम श्री अमित सिन्हा जी उपस्थित सभी किसानों, कार्यकर्ताओ, इस कार्यक्रम के सहयोगी सभी अधिकारी कर्मचारियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार ब्यक्त किया धन्यवाद दिया।

Get Loan

Comments