*कोटा में ट्रेनों के स्टापेज बन्द कर देने से दैनिक यात्रियों सहित आसपास की लाखों जनता को हो रही परेशानी,ट्रेन पकड़ने के लिए जाना पड़ता है 35 किमी दूर बिलासपुर।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर--- करगी रोड कोटा के नागरिकों सहित आस पास की जनता को ट्रेनों के करगी रोड में स्टापेज बंद करने के बाद से बहुत परेशानी हो रही है कोटा बिधान सभा की जनता कोटा नगर संघर्ष समिति के माध्यम से सरकार से मांग कर रही है , की जल्द ही ट्रेनों के स्टॉपेज को पहले जैसा किया जाय।*
*इसी आसय की मांग को लेकर बिगत दिनों कोटा बिधायक, बिलासपुर सांसद, जनप्रतिनिधियों के समूह डीआरएम और जीएम को ज्ञापन देकर अपनी परेशानी से अवगत कराया गया था परन्तु रेल प्रसाशन कुछ सुनने को तैयार ही नही है। तब नगर संघर्ष समिति कोटा ने शांति पूर्ण तरीके से अमरणअनसन से आंदोलन की सुरुवात कर क्रमिकधरना प्रदर्शन में बैठे है, आज आंदोलन की कड़ी में छठवे दिन दैनिक यात्री गण बड़ी संख्या में गांधी जी के मार्ग का अनुशरण करते हुए सत्य, अहीशा, शांति तरीके से क्रमिक धरना आंदोलन कर रहे है। कल कोटा नगर के सर्व दलीय, सर्व समाज के नवयुवको का धरना प्रदर्शन होगा और धरना स्थल पर बैठ कर गाँधी गीरी के मार्ग से इस सरकार को जगाने का कार्य करेंगे।*

Comments