*लुटेरो, बदमाशों को नही रहा खाकी वर्दी का खौफ। अये दिन हो रहीं लूट, हत्या, बलात्कार की बारदात।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*17/10/2020*
*बिलासपुर*--- बिलासपुर से महज कुछ किलोमीटर दूर स्थित बिल्हा बिकास खण्ड में तीस हजार रुपये की लूट की घटना को मेन रोड़ में लुटेरो ने अंजाम दिया।एक बृद्धा की पेट की रोटी लूट ले गये बदमाश। पुलिस को नही लगी भनक।
एक बृद्ध कल शुक्रवार को बिल्हा जिला सहकारी बैंक अपनी निराश्रित पेंशन व धान की राशि निकालने गया था। लल्लू कौशिक पिता चौपट राम कौशिक उम्र लगभग 80 बर्ष बिल्हा के पास गाँव का रहने वाला था। यह पढ़ा नही था इसलिये लिखना नही जानता था। बैंक में किरारी गोढ़ी की एक लड़की से 30000/- रुपये निकालने के लिए विड्रॉल फॉर्म भरवाकर जमा किया। और बैंक से 30000/- रुपये निकाल कर साइकिल से अपने गाँव के लिए निकल पड़ा।
इस बीच वह बिल्हा मुढ़ीपार पत्थर खदान के पास पहुँचा था कि पीछे से मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश लुटेरों ने साइकल को ठोकर मारा जिससे लल्लू कौशिक बृद्ध जमीन में गिर गया। और लुटेरों ने उसके झोले से 30 हजार रुपये ले कर भागने में कामयाब रहे। घटना मेन रोड की दिन की है परन्तु कोई लुटेरों को पकड़ नही सका।
बृद्ध का एक लड़का है जो अलग रहता है। उससे अपने पिता से कोई मतलब नही है इस लिए पिता अकेले बैंक गया था। निराश्रित पेंशन और धान का पैसा लूट जाने से बृद्धा के सामने आर्थिक संकट और रोटी की समस्या भी आ गई।
हो सकता है लुटेरे बैंक से ही पीछा करते रहें हो और जब उन्हें मौका मिला लूट को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए। अब इन लुटेरों के पता सजी में पुलिस लग गई है जल्द ही गिरफ्त में होंगे। इस समय राहजनी की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं।
*बिल्हा मुढ़ीपार पत्थर खदान के पास मेन रोड़ में दिन दहाड़े हुई लूट की घटना।*
*बिल्हा मुढ़ीपार पत्थर खदान के पास मेन रोड़ में दिन दहाड़े हुई लूट की घटना।*
Comments