breaking post New

*गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर.. जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति तखतपुर द्वारा .. किया गया सबसे बड़ा दान.. रक्तदान..*

*गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर.. जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति तखतपुर द्वारा .. किया गया सबसे बड़ा दान.. रक्तदान..*
जरुतमन्दों तथा मरीजों को रक्त की उपलब्धता को आसान करने वाली जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति तखतपुर छत्तीसगढ़ निरंतर 7वर्षों से निःस्वार्थ सेवा से जानी जा रही है

इंडिया क्राइम न्यूज़


बिलासपुर-- 
दिन प्रतिदिन ब्लड की कमियों से जूझ रहे मरीजों को देखते हुए रक्तदान सेवा समिति के संस्थापक घनश्याम श्रीवास एवं संदीप यादव की अगुवाई में आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर समर्पित ब्लड बैंक मुंगेली, बिलासपुर, रायपुर, कवर्धा,कोरबा, कबीरधाम,और अम्बिकापुरमें कुल 26 यूनिट रक्तदान कर ब्लड बैंक में जमा किया गया।

आज देखा जाए तो कोरोना जैसे महामारी की इस संकट की घड़ी मे जहां आज लोग अपनी जरूरतों की पूर्ति, अपनी जान की चिंता मे लगे हुए हैं, वहीं  दूसरी ओर तखतपुर- बिलासपुर क्षेत्र के कुछ युवाओं ने  सैकड़ों लोगों को रक्तदान कर नई जिंदगी देने में लगे हुए हैं ।

आज के रक्तदाताओं में समिति के वरिष्ठ संचालक मनोज कश्यप ने 18 बार, संचालक दुष्यंत साहू ने 5 वां बार , घनश्याम साहू, अजय यादव, पुरन कौशिक, दीपक श्रीवास,उमेश कुमार धुरी, रवि कुमार साहू, भुनेश्वर कुमार भोई, दुर्गेश साहू। आदि संचालक गण मनोज कश्यप,आकाश यादव, ओंकार साहू,राहुल श्रीवास, कैलाश धुरी, गोपाल कश्यप,मुकेश श्रीवास, दुष्यंत साहू, शिवदास मानिकपुरी, दुर्गेश साहू,अजय श्रीवास,कुशाल सोनकर, रमेश साहू, पप्पू साहू, वेद प्रकाश साहू, मनोज जायसवाल, जागेश्वर साहू, अजय श्रीवास आदि ने अपने इस रक्तदान का फ़र्ज़ निभाते हुए कोरोना काल मे भी सैकड़ो मरीजों की सेवा, निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं।

समिति के अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास ने कहा कि क्षेत्रवासियों के संचालकों व सभी रक्तदाताओं को समिति की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद।
 भगवान श्री रामचंद्र जी की कृपा आप और आपके समस्तस परिवार पर बनी रहे आप लोग ऐसे ही रक्तदान कर समाज सेवा करते रहे!साथ ही सभी युवाओं को कहा कि आप भी रक्तदान महाअभियान में जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए आगे जरूर आये।

जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति तखतपुर छत्तीसगढ़ निस्वार्थ सेवा हेतु सदैव तत्पर है आप के साथ है।
Get Loan

Comments