सभी दैनिक यात्री कोटा के हुए जख्मी।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर से कोटा आ रही ऑटो कल रात 9 बजे के लगभग दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें बैठे सभी पाँच यात्री कोटा निवासी थे सभी घायल हो गये।
बताया जा रहा है कि बिलासपुर से इस ऑटो में डेली बिलासपुर में काम करने वाले यात्री रात को रोज आते थे, प्रतिदिन की तरह कल 28 दिसम्बर को रात को यह ऑटो यात्रियों को लेकर रात में निकला जो सकरी के आगे कोटा मोड़ के पास लगभग रात 9 बजे पहुँचा और कोटा मुड़ने के लिए इंडिकेटर दिया, तभी सामने से बुलेट मोटरसाइकिल सवार जो मुंगेली तरफ से आ रहा था, काफी तेज रफ्तार में बुलेट थी और ऑटो ई रिक्सा को बीच मे जबर्दस्त टक्कर मारी ऑटो पलट गई और मोटरसाइकल चालक भी रोड में गिर कर लहू लहान हो गया ।
रास्ते मे आने जाने वालों ने रुक कर मदद की और घायलों को बाहर निकाला एम्बुलेन्स बुलाई पुलिस को सूचना दिया सभी को सिम्स ले जाकर उपचार कराया गया, बताते है कि मोटरसाइकल चालक की मृत्यु हो गई है। और ऑटो सवार सभी घायल है। इसमें रबी यादव, दुर्गेश साहू, की हालत गम्भीर बताई जा रही है।सुरेश साहू का हाँथ टूट है, एक का पैर टूट गया है, रोहित शर्मा का सर फट गया है सर में 5 टाके लगे है। ऑटो चालक सुनील मानिकपुरी को भी चोट आई है।
Comments