breaking post New

कोटा अग्रहरी समाज द्वारा स्‍वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्ण आयोजन किया गया जिसमे खास रूप से हॉस्पिटल ब्लड मेडिसिन ग्रुप का सहियोग रहा...

आप है ईश्वर की अमूल्य कृति रक्तदान करने की सदेव रखिए प्रवृत्ति
 
इंडिया क्राइम न्यूज
 
कोटा:-- अग्रहरी भवन बाजार पारा में कोटा अग्रहरी समाज द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफलता पूर्ण आयोजन किया गया जिसमें खास रूप से हॉस्पिटल ब्लड मेडिसिन ग्रुप कोटा का सहयोग रहा । कुल 62 यूनिट रक्तदान हुआ, रक्तदान में कोटा के साथ-साथ आस-पास गांव के लोगों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर में नगर के नवयुवको एवं नवयुवती में एक अलग ही उत्साह देखा गया, पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी सहभागिता इस रक्तदान शिविर में नजर आई। एक ओर जहां पुरुष नवयुवकों के द्वारा रक्तदान किया गया वही दूसरी ओर नगर के वरिष्ठ और गणमान्य लोगों के साथ-साथ पत्रकार ग्रुप से प्रदीप गुप्ता, जावेद खान, डब्बू ठाकुर, रोहित साहू, साकेत शुक्ला, अंकुश गुप्ता ने भी रक्तदान में अपना योगदान दिया।

 
रक्तदान शिविर में छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर (सिम्स) के ब्लड बैंक से डॉक्टर नागेंद्र साहू, श्री अनिल सक्सेना, विवेक शर्मा और उनकी 5 लोगो की टीम के साथ जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी ब्लड बैंक के संचालक श्री राजेश शर्मा जी और हॉस्पिटल ब्लड मेडिसिन ग्रुप के श्री अरविंद पांडेय, सूरज साहू, सनत साहू, शिवा साहू, दिलीप गुप्ता की उपस्थिति में रक्तदान कराया गया।

रक्तदान शिविर में अग्रहरी समाज के राष्ट्रीय कार्यकरिणी अध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता, कोटा अग्रहरी समाज के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार गुप्ता, संरक्षक बलराम प्रसाद गुप्ता, सुनील गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता, फूलचंद अग्रहरी, राजेश गुप्ता, चमन गुप्ता, केशव गुप्ता, युवा अग्रहरी समाज के अध्यक्ष श्री अंकित गुप्ता के साथ-साथ महिला अग्रहरी समाज की उपाध्यक्ष दुर्गेश फूलचंद अग्रहरी, रीता राजेंद्र अग्रहरी, शांति सुनील अग्रहरी एवं अग्रहरी समाज के और भी सहयोगी उपस्थित रहे।
​​​​​​
Get Loan

Comments