श्री डांगी जी पुलिस अधीक्षक रहते हुए दो बार राष्ट्रपति वीरता पदक पुरस्कार से हो चुके है सम्मानित।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- मंगलवार को पुलिस राष्ट्रपति पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इसके अनुसार बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार दिया जाएगा। उन्हें 15 को सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले भी उन्हें बीजापुर में बतौर एसपी किए गए कार्यों के लिए दो बार राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
आईजी रतनलाल डांगी ने बताया कि इससे पहले 2008 और 2009 में बीजापुर में बतौर एसपी वीरता पदक मिला है। उस दौरान उन्होंने नक्सल उन्मुलन के लिए काफी काम किया था। कई बार नक्सलियों से मुठभेड़ भी हुआ। इसके अलावा उन्होंने बीजापुर में लोगों की बेहतरी के लिए पुलिस के माध्यम से कई काम कराए थे। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन के कई कार्यों को पूरा कराने में पुलिस की ओर से सहयोग किया गया।
बड़ी घटनाओं में मौके पर पहुंचकर जवानों का बढ़ाते है हौसला।
आईजी रतन लाल डांगी जी बिलासपुर रेंज में पदस्थापना के बाद से ही नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई करा रहे हैं। इसके अलावा वे बड़ी घटनाओं में स्वयं ही मौके पर पहुंचकर जांच टीम का मनोबल बढ़ाते हैं। पचपेड़ी में नाबालिग का अपहरण हो या दर्रीघाट में डकैती, रायगढ़ में डकैती के अलावा रेंज के हर जिले में बड़ी घटनाओं की सूचना पर वे स्वयं मौके पर पहुंचते हैं।
स्वास्थ्य को लेकर हमेशा करते हैं जागरूक।
कोरोना संक्रमण के बीच आईजी डांगी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसके लिए वे लगातार वीडियो जारी करते हैं। इसके अलावा विभाग के कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य के लिए सजग रहने प्रेरित करते रहते हैं। ऐसे ही तमाम कारणों से जन जन में लोकप्रिय अधिकारी है।

Comments