अनाथ बच्चों के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, बाटी गई मिठाई।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- फाइटर विंग्स फाउंडेशन टीम की संस्थापक प्रीति सिंह के द्वारा एक अच्छी पहल करते हुए गणतंत्र दिवस का महान राष्ट्रीय पर्व 26.01.2022 को ओडिशा के भद्रक जिले में स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन के आशियाना सेंटर में उपेक्षित एवं अनाथ बच्चों के साथ मनाया गया कार्यक्रम के दौरान बच्चों में मिठाई, नाश्ता तथा अन्य खाद्य समाग्री का भी वितरण किया गया।
बच्चों के द्वारा राष्ट्रभक्ति गीत का गायन तथा अपने अदभुत कला का प्रदर्शन कर सभी आगंतुक का दिल जीत लिया। साथ ही टीम के संस्थापक प्रीति सिंह के द्वारा आशियाना की संचालक सोफिया शेख के साथ बच्चों के रखरखाव एवं उनकी स्थिति का जायजा लिया गया एवं यह समझने की कोशिश की गई की और किस तरह से टीम भविष्य में बच्चों के लिए सहायता कर सकती है।
कार्यक्रम के आयोजन में रेलवे सुरक्षा बल भद्रक के थाना प्रभारी श्री विकाश रंजन सिंह , प्रधान आरक्षक श्री पी के नायक, आरक्षक जे डी साहू , मुख्य स्वस्थ निरीक्षक श्री पंकज कुमार, फाइटर विंग्स फाउंडेशन की सदस्या कुमुद लता तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की सचिव/संचालक सोफिया शेख जी के साथ बिलासपुर से अमित केडिया एवं टीम के सदस्य सोनू सिंह, ऋतु सिंह, संदीप अग्रवाल और प्रियंका सिन्हा का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

Comments