breaking post New

*पुलिस को मिली बड़ी सफलता..उठाईगीरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य पकड़ाये..लगभग साढ़े चार लाख का नगदी व जेवर हुआ बरामद।*

*पुलिस को मिली बड़ी सफलता..उठाईगीरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य पकड़ाये..लगभग साढ़े चार लाख का नगदी व जेवर हुआ बरामद।*

अन्तर्राज्यी गिरोह से तार जुड़े होने की आसंका..चूड़ी बेचने का करते थे काम।

इंडिया क्राइम न्यूज़

धमतरी--मिली जानकारी के अनुसार धमतरी पुलिस ने उठाााइगिरी करने वाले एक गिरोह को पकड़ लिया है, गिरोह के गिरफ्तार 4 सदस्यों में एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल है, तीनो उठाई गिरी नाबालिग की मदद से किया करते थे, पुलिस ने आरोपियों से 2 लाख 1 हज़ार नकद और ढाई लाख मूल्य के चांदी के 4 किलो 640 ग्राम के जेवर भी बरामद कर लिए है।

यह गिरोह मध्यप्रदेश के गुना जिले का है, जो कि एक पारधी गिरोह है, कुछ समय से ये लोग धमतरी के पास अछोटा गांव में रह रहे थे और चूड़ियां बेचने का दिखावा करते थे, इस बीच गाँवो में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों में जाकर नाबालिग से उठाई गिरी करवाते थे।

बीते 2 दिनों में ही इस गिरोह ने 3 जगह वारदात को अंजाम दिया जिनमे से एक का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस कें हाथ लगा है, एक के बाद एक 3 वारदात होने के बाद पुलिस पर इन्हें पकड़ने का दबाव था, धमतरी एसपी ने इस मामले कें खुलासे के लिए दुगली और रुद्री थाना सहित साइबर सेल को भी नियुक्त कर दिया था, जिसके कारण जल्द सफलता भी मिल गई, अब धमतरी पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Get Loan

Comments