*पुलिस ने चौकीदार युवक से.. तीन मारपीट करने वाले युवकों को.. शिनाख्त कर किया गिरफ्तार।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर-* एक गाँव मे जंगल राज जैसा कारनामा एक युवक को पेड में बांधकर उल्टा लटकाकर बेरहमी से पिटाई करने वाले 4 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक युवक की तलाश की जा रही है। बिगत दिन एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे एक युवक को पेड़ पर लटकाकर 4-5 युवक बेरहमी से पीटते दिख रहे है और पीड़ित उनसे दया की भीख मांग रहा है। लेकिन मारने वाले आरोपी उसकी एक भी नहीं सुन रहे है।
इस घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के गढ़वट निवासी महावीर सूर्यवंशी सीपत क्षेत्र के उच्चभट्ठी में चौकीदार का काम करता था। सोमवार की सुबह वह मनीष खरे के घर के दरवाजे की कुंडी खोलकर घुस रहा था। तभी उसे पकड़ लिया गया और चोरी के संदेह में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। तब महावीर नशे में था। इस दौरान पुलिस ने उसे बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस के छोड़ने के बाद महावीर दोबारा मनीष के घर में घुस गया था। परिजनों ने उसे फिर देख लिया, तब वह भाग निकला। इसके बाद से मनीष व उसके दोस्त उसे खोज रहे थे। गुरुवार को वह गांव के बाहर फार्म हाउस में मिल गया। तब मनीष खरे, युवराज खरे और जानू भार्गव व उसके अन्य साथी उसे पकड़कर ले आए।
मनीष खरे के साथ ही युवराज, जानू और उसके साथियों ने उसे पकड़कर जमकर पटाई की। पिटाई के समय का उन्होंने वीडियो भी बनाया है। जिसमें युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर डंडे से पिटाई कर रहे है। मनीष और उसके दोस्त उसकी बेरहमी से पिटाई करते रहे और युवक उनसे दया की भीख मांगता रहा। चार से पांच युवक बारी – बारी से उसे पीटते रहे। वीडियो में पिटाई खाने वाला युवक अपनी गलती के लिए माफी मांग रहा है।
इस दौरान ग्रामीण युवक एक – दूसरे को उकसाकर उसकी पिटाई कर रहे हैं। बेरहमी से पिटाई के बीच अपना बचाव करने युवक पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था । फिर भी युवक उसकी जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। मार खाने के बाद युवक किसी तरह से भाग निकला।
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार व उनकी टीम ने युवकों की तलाश शुरू कर दी। वीडियो से पहचान कर पुलिस ने फिलहाल तीन युवकों को पकड़ लिया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस ने मनीष खरे, युवराज खरे, भीम केशरवानी और जानू भार्गव को गिरफ्तार किया है।

Comments