साल के अंतिम दिन उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने दिनेश चंद्रा। अच्छे कार्यों के लिए हमेशा रहे चर्चा में।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- राज्य सरकार के पदोन्नति के क्रम में जिले से कई अधिकारियों की पदोन्नति हुई है, सभी पुलिस अधिकारियों को स्टार बैज कंधे में लगाकर बिलासपुर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने सभी के उज्वल भविष्य की कामना की,और जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए कहा।


कोटा थानाप्रभारी दिनेश चंद्रा पहले बेलगहना चौकी प्रभारी रह चुके है,और बर्तमान में कोटा थाना प्रभारी रहते हुए उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किये गए। कोटा में रहते पुलिस की थाना प्रभारी की भूमिका बखूबी निभाई, और कोटा थाने का सौन्दरीकरण भी कराया। अपनी कार्यकुशलता और मिलनसार प्रबृत्ति के कारण सभी को प्रिय बने,


हम भी सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ परिवार की तरफ से इनके उज्वल भबिस्य की कामना करते है। नए वर्ष की पूर्व संध्या में मिली इस सफलता की नव वर्ष के साथ बधाई देतें है।
Comments