breaking post New

दिव्यांगों का निशुल्क सामूहिक विवाह 22 व 23 को

अभी जाति पंथ के दिव्यांग हो सकते हैं शामिल
 
अभा विकलांग चेतना परिषद का आयोजन

इंडिया क्राइम न्यूज
 
बिलासपुर-- अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद तथा श्रीमती विद्या केडिया एवं हरीश केडिया द्वारा सभी जाति एवं पंथ के दिव्यांग जनों के लिए निशुल्क 25 वां राज्य स्तरीय विवाह योग्य विकलांग युवक-युवती सामूहिक विवाह का आयोजन 22 एवं 23 फरवरी को गीतादेवी रामचंद्र अग्रवाल विकलांग अस्पताल अनुसंधान एवं निशुल्क सेवा केंद्र, सीपत रोड से कोनी बाईपास, मोपका, बिलासपुर में आयोजित है. डॉ विनय कुमार पाठक अध्यक्ष ने बताया कि ऐसे विकलांग जन जिनका जोड़ा आपस में तय हो गया हो और वे सामूहिक विवाह में शामिल होना चाहते हैं तो वह 10 फरवरी के पूर्व मदनमोहन अग्रवाल 9425536246, श्रीमती विद्या केडिया 9300621291 या राजेंद्र" राजू "अग्रवाल 9752282222 से संपर्क कर लाभान्वित हो सकते हैं. सामूहिक विवाह की समस्त व्यवस्थाएं निशुल्क है ,विवाह उपरांत नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया जावेगा. सामूहिक विवाह वैदिक रीति रिवाज से यज्ञ को साक्षी मानकर विधि विधान से संपन्न कराया जाएगा.
 
यह दस्तावेज लाएं डीपी गुप्ता ने बताया की सामूहिक विवाह में भाग लेने के लिए तय जोड़ों में से किसी एक का विकलांग होना आवश्यक है,यदि दोनों ही विकलांग हैं तो भी चलेगा,इन जोड़ों को विकलांगता प्रमाण पत्र के साथ-साथ पूर्व में अविवाहित होने का प्रमाण पत्र अपने गांव यह शहर के जहां के वे निवासी हैं, के सरपंच या पार्षद से सत्यापित करा कर लाना होगा ,साथ ही साथ आयु ,आय ,जाति ,निवास तथा आधार कार्ड की कॉपी जमा करवानी होगी .
 

शासन से प्रोत्साहन के लिए कर सकेंगे आवेदन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिव्यांग जन विवाह प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है, यदि एक विकलांग है तो 50,000 /-रुपए, यदि दोनों विकलांग है तो ₹100000/- प्रदान की जाती है. दिव्यांग जोड़ों को विवाह प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए अपने जिले के समाज कल्याण विभाग में आवेदन करना होगा


 
इनका मिल रहा सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रीमती शिल्पी केडिया, मुकेश अग्रवाल, लक्ष्मी कुमार जायसवाल ,राजेश पांडेय, नित्यानंद अग्रवाल ,राजू सुल्तानिया, आरके गेंदले ,आर एस मिश्रा सहित संस्था के अन्य सम्माननीय सदस्य विवाह समारोह को चिरस्मरणीय बनाने में अपना महती योगदान दे रहे हैं.सभी दिव्यांग जनों से निवेदन है कि समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए तथा अपने एकाकी जीवन में पारिवारिक समरसता प्राप्त करने के लिए इस आयोजन का लाभ उठावे। आयोजन को सफल बनने मदनमोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद सहित पदाधिकारी जुटे हैं।
Get Loan

Comments