मृतक के पिता ने पुलिस की कार्यवाही पर भी राजनैतिक संरक्षण देने के लगाए आरोप।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर--न्यायधानी बिलासपुर सहर के तालापारा में हुई हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को मृतक के परिजन बिलासपुर नगर विधायक श्री शैलेष पांडेय से मुलाकात कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
मृतक के पिता ने हत्यारे को राजनैतिक संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। विधायक महोदय ने तत्काल राज्य के गृह मंत्री और बिलासपुर आई जी से फोन पर चर्चा की और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के लिए कहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के बिलासपुर आगमन के दिन तालापारा में नवीन महादेवा की हत्या हुई थी। हत्या का आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पीड़ित पक्ष फरियाद लेकर अब विधायक के दरबार तक भी पहुचें।
रविवार को मृतक के पिता संतोष महादेव ने विधायक शैलेश पाण्डेय से मिल कर आरोपी वसीम खान एवं उनके आकाओं पर कई गंभीर आरोप लगाए। विधायक के सकरी स्थित निवास में मृतक के पिता एवम परिजनों ने अपनी सारी व्यथा से अवगत कराया और परत दर परत किस तरह से विवाद हुआ और किसके इशारे में उनके मासूम बेटे और उसके साथी पर जानलेवा हमला किया गया। मृतक के पिता ने रोते बिलखते विधायक से बताया, कि अब तो मेरा बेटा इस दुनिया में नही रहा, मगर उसके आरोपी वसीम खान को सजा जरूर मिलनी चाहिए।
विधायक से मिलने के दौरान मृतक के पिता ने घटना और वसीम खान की भूमिका को लेकर सिलसिलेवार जानकारी दी और उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।मृतक के पिता की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद विधायक शैलेश पांडेय ने तत्काल गृह मंत्री ताम्र ध्वज साहू को फोन लगाया और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की।
इसके बाद उन्होंने आई जी साहब बिलासपुर को भी फोन लगाकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए भी कहा। मालूम हो कि बीते 25 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शहर प्रवास के दौरान नवीन की हत्या का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। इधर इस मामले में शुरू से ही वसीम खान नाम के युवक पर सारी घटना को अंजाम देने का आरोप लग रहा है। लेकिन पुलिस के हाथ उस तक नही पहुचना राजनीतिक संरक्षण की ओर इशारा कर रहा है,अगर ऐसा है तो फिर निष्पक्ष न्याय मृतक के परिजनों को कैसे मिल पायेगा,अब तो यह मामला पुलिश के निष्पक्ष जाँच का विषय है।

Comments