breaking post New

*छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवम कृषि,जलसंसाधन मंत्री.. नवरात्री के पांचवें दिन .. महामाया दरबार रतनपुर पहुँचे.. किया माता रानी के दर्शन।*

*छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवम कृषि,जलसंसाधन मंत्री.. नवरात्री के पांचवें दिन .. महामाया दरबार रतनपुर पहुँचे.. किया माता रानी के दर्शन।*

*महामाया के दरबार में टेक मत्था और लिया आशीर्वाद..प्रदेश के खुशहाली की कामना।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर-* प्रदेश के मुखिया रतनपुर पहुँच कर मां महामाया के दर्शन कर प्रदेश में अमन चैन की कामना की आज चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन सीएम भूपेश बघेल निर्धारित कार्यक्रम के तहत महामाया देवी दर्शन के लिए रतनपुर पहुंचे।

जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला हेलीपेड पर पहुंचा कांग्रेस नेताओं के द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया उसके बाद  काफिला मंदिर परिसर पहुंचा मंदिर परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्य के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने पुष्पगुच्छ एवं पुष्प हार से स्वागत किया, वही सीएम बघेल ने भी अपने चाहने वाले कार्यकर्ताओं को निराश नहीं किया और उनसे जाकर मुलाकात किया, और सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद सीधे देवी दर्शन के लिए मंदिर के गर्भगृह पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना की मां के दरबार में मत्था टेका और छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना किए, मुख्यमंत्री के साथ कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने भी महामाया देवी में मत्था टेका।

इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर ,कमिश्नर संजय अलंग, कलेक्टर सारांश मित्तल, एसपी पारुल माथुर, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बिलासपुर विजय केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्षअरुण चौहान, महापौर रामशरण यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी एवं कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ मैं दंतेश्वरी, महामाया ऐसे अनेकों तीर्थ स्थान है जहां श्रद्धालु नवरात्रि में पहुंच रहे हैं और मैं सभी की मनोकामना पूरी हो इसके लिए आज माता जी से प्रार्थना किया हूं। औरआशीर्वाद लिया हूँ । आने वाले समय पर और भी तीर्थ स्थानों पर हम बिकास का कार्य करेंगे ऐसी बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए आगे प्रस्थान कर गए।

Get Loan

Comments