*मुख्य पुजारी सुदामा महाराज जी की देख रेख में बोया जाता है जावरा..जलते है मनोकामना ज्योत कलश।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*करगीरोड कोटा-* कोटा नगर के हृदय स्थल में विराजमान मां चंडिका देवी के मंदिर की पूजा अर्चना देख रेख कर रहे मुख्य पुजारी सुदामा महाराज जी,मनोज तिवारी के द्वारा नवरात्री के नव दिन बिशेष पूजा की जाती है जावरा बोकर मनोकामना जोत कलश जलाए जाते है और भक्तों के मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की जाती है।
पंचमी के दिन स्कन्धमाता के स्वरूप मा दुर्गा चांडीमाता जी की पूजा के साथ कुवाँरी कन्यायों का पूजन कर मां के नौ स्वरूपों के प्रतीक कन्या भोज कराया गया इस अवसर पर भक्त गण उपस्थित रहे।इसी तरह बड़ी मॅढिया शीतला माता मंदिर में भी जावरा बोकर,ज्योतिकलश जलाकर भक्तों की मनोकामना पूर्ति हेतु जगत के कल्याण के लिए नित्य पूजा विधि विधान से की जा रही है।कोटसागर दुर्गा मंदिर सहित नगर के अन्य मंदिरों भी नौरात्री की साधना चल रही है।

Comments