breaking post New

थाना कोटा के अंतर्गत ग्राम कलारतराई में एक महिला और बेटा ने रात में फंसी लगाकर की आत्महत्या..कारण अज्ञात..जाँच में लगी पुलिस।

थाना कोटा के अंतर्गत ग्राम कलारतराई में एक महिला और बेटा ने रात में फंसी लगाकर की आत्महत्या..कारण अज्ञात..जाँच में लगी पुलिस।
घर की मयार में एक रस्सी में दो फन्दे बनाकर झूले, पी एम के बाद शव परिजनों को सौंपा पुलिस ने।

इंडिया क्राइम न्यूज़
 
करगीरोड कोटा– कोटा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कलारतराई में ढलगनदास मानिकपुरी की पत्नी कृष्ण बाई और बेटे ने एक ही फंदे में फाँसी लगाकर रात में फंसी लगाकर मौत को गले लगा लिया आत्महत्या कर लिया, घटना की जानकारी परिजनों को आज सुबह हुई जब दरबाजा सुबह देर तक नही खुला। दोनों ने यह कदम किन कारणों के चलते उठाये है यह कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
 
 फिलहाल परिजनों की सूचना पर कोटा पुलिस मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा कार्यवाही करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कलारतराई निवासी मृतका कृष्णा बाई मानिकपुरी उम्र लगभग 40 वर्ष पति ढलगनदास मानिकपुरी व पुत्र अशोक दास मानिकपुरी उम्र लगभग 21 वर्ष ने अपने ही घर के मयार में रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
 
सुबह जब पता चला तो परिजनों ने कोटा पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिवार वालों का बयान दर्ज किया। मृतका का बेटा संतोष दास मानिकपुरी ने बताया कि माँ कोटा में कुछ लोगो के घर बर्तन पोछा करने का काम किया करती थी।
 
अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। सायद कई जगह से समूह वाला लोन  लिए थे जो हर हप्ते पटाया करते थे,कोटा में   किसी सेठ के यँहा काम भी करती थी,कमाई कम कर्ज ज्यादा होना भी डिप्रेसन मेंआकर ऐसा कदम उठाना एक कारण हो सकता है वही यह भी बताया गया की भाई के सीने में दर्द हुआ करता था शायद यही कारण हो सकता हैं। फिलहाल कोटा पुलिस मामले की जाँच में जुट गई हैं जल्दी ही कारण स्पष्ट हो जाएगा,लेकिन उस परिवार के लिए बड़ी दुःखद घटना है।
Get Loan

Comments