breaking post New

विश्वबिख्यात,महान धार्मिक/आध्यात्मिक शोधकर्ता, परमगुरु ओशो का जन्मोत्सव.. कल 11 दिसंबर को बिलासपुर के संस्कार भवन में.. हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है..आप सब इसके साक्षी बने।

ओशो महान क्रांतिकारी धर्मप्रवर्तक और ध्यान,समाधि,ओंकार से साक्षात्कार कराने वाले महान गुरु के रूप विश्वबिख्यात हुए।
 
आज ओशो धर्म/समाज के दर्पण के रूप जाने जाते है,पूरे विश्व मे प्रेम भक्ति ध्यान साधना की पराकाष्ठा की प्रतिमूर्ति बन गए..आचार्य रजनीश-ओशो।
 
बिलासपुर-- प्रति वर्षों की भांति प्यारे समर्थगुरु के आशीर्वाद से सेंट्रल क्वार्डिनेटर आचार्य प्रभाकर दर्शन जी के सानिध्य में स्टेट क्वार्डिनेटर समर्थ गुरु के आशीर्वाद स्वरूप प्राप्त हनुमान नाम से जाने जानेवाले आचार्य संतोष चंद्रा के मार्गदर्शन जोनल क्वार्डिनेटर मां बंदना और पूरी ओशो धारा मैत्री संघ छतीसगढ़ बिलासपुर की टीम के अथक प्रयासों से 11 दिसंबर 2022 को ओशो का जन्मदिन मनाया जा रहा है।

 
11 दिसंबर को यह साधको के लिए परमानंद की घड़ी आती है इसी दिन ध्यान, समाधि, प्रेम के दूत, महान धार्मिक क्रांतिकारी ओशो का जन्म हुआ था। इसी दिन ओशोधारा मैत्री संघ छत्तीसगढ़ के साधकगण बिलासपुर में बड़े उत्साह के साथ अपने प्यारे परमगुरु ओशो का जन्म दिन बड़े ही धूमधाम से सेलीब्रेट करते है।
 
बिलासपुर के सरकंडा महामाया चौक में स्थित संस्कार भवन में कल 11 दिसंबर 2022 को परम गुरु ओशो के जन्मोत्सव- महोत्सव के साथ एक दिवसीय ध्यान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। आयोजन एवम जन्मोत्सव सुबह 8 बजे से सायं 5.30 बजे तक मनाया जाएगा।

 
जो भी साधक इस जन्मोत्सव,ध्यान शिविर में भाग लेकर अपने जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भरना चाहते है और परम आनन्दित,तनाव मुक्त रहना चाहते है वो लोग साधक गण 300/- प्रति ब्यक्ति ओशो धारा मंत्री संघ छत्तीसगढ़ में जमा कर इस महान राश- महारास का आनंद लेकर आनन्दित हो सकते है,अपना जीवन उमंग और सकारात्मक ऊर्जा से भर सकते है।
 
इस कार्यक्रम के आयोजक मंडल में श्री आचार्य पी पी सिंह जी जिला क्वार्डिनेटर मोब 7869668179, आचार्य मां बन्दना जी जोनल क्वार्डिनेटर बिलासपुर मोब 8770257078, स्वामी आर डी गुप्ता जी मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़, एवम प्रदेश अध्यक्ष-सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़, मोब 9893330585, आचार्य संतोष चंद्रा जी-स्टेट क्वार्डिनेटर छत्तीसगढ़ मोब 7898932249, से विशेष जानकारी के लिए संपर्क कर सकते है।
 
समर्थगुरु के अनमोल अमृत वचन

 
"संसार में बहुत लोग आते हैं, जन्म लेते हैं, जिंदगी जीते हैं और चले जाते हैं। लेकिन अगर किसी सद्गुरु का आगमन तुम्हारे जीवन में हुआ, किसी संत का आगमन तुम्हारे जीवन में हुआ, तो समझना कि तुम पर गोविंद की कृपा हुई।"
 
-समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी

Get Loan

Comments