breaking post New

डाक संभाग महिला क्लब बिलासपुर के द्वारा शानदार सावन उत्सव मनाया गया,सावन सुंदरी बनी रश्मि।

बिभिन्न प्रतियोगिताओं का भी किया गया आयोजन।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

बिलासपुर- बिलासपुर डाक संभाग के महिला क्लब के द्वारा  दिनांक 3 अगस्त को होटल डाउन टाऊन में सावन उत्सव का शानदार आयोजन किया गया, उक्त खास अवसर पर प्रधान डाकघर एवं सभी उपडाकघर की महिलाएं एवं सेवानिवृत सम्माननीय सीनियर्स में श्रीमती रमा शर्मा, श्रीमती अंजना पाठक, श्रीमती आभा तिवारी, श्रीमती प्रतिभा यादव मैडम की गरिमामई उपस्थिति में उक्त शानदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर सावन सुंदरी का खिताब रश्मि को एवं गिलास दौड़ में प्रथम प्रीति द्वितीय दीपमाला एवं बलून चुड़ी गेम में दीपमाला प्रथम एवं ज्योति द्वितीय , सूर्या तृतीय स्थान, बोतल दौड़ में प्रथम रेशमा, द्वितीय रोशनी तृतीय श्री रेखा मेनन, हरियाली सुंदरी में किरण यादव विजेता बनी।

कार्यक्रम का सफल संचालन किरण एवं निवेदिता के द्वारा किया गया, *कार्यक्रम संयोजक  सुनीता द्विवेदी* रेशमा मरावी एवं उक्त कार्यक्रम को शानदार एवं ऐतिहासिक बनाने में शैली, मनीम, दीपमाला , पल्लवी, शिल्पी, गूंजा, निवेदिता, श्री रेखा, अनिता बेग, रोशनी, प्रीति, रश्मि, ज्योती, चांदनी, सूर्या, गुंजा, सभी का विशेष योगदान रहा।

उक्त खास अवसर पर रेशमा, गूंजा, रोशनी, शिल्पी, एवं शिल्पी के द्वारा शानदार नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई।

Get Loan

Comments