breaking post New

*कोटा एस डी एम श्री सूरज साहू जी एवम थाना प्रभारी कोटा को सहारा इंडिया के अभिकर्ताओं ने दिया ज्ञापन।*

*कोटा एस डी एम श्री सूरज साहू जी एवम थाना प्रभारी कोटा को सहारा इंडिया के अभिकर्ताओं ने दिया ज्ञापन।*

*सहारा प्रमुख- सहारा श्री सुब्रत राय जी से जमाकर्ताओं के जमा धन राशि को समय पूर्ण हो जाने के बाद भुगतान न करने के संबंध में अधिकारियों से भुगतान कराने में सहयोग कराने के लिये की गई अपील।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*
   *06/06/2022*

*करगीरोड कोटा--* सहारा इंडिया परिवार के अभिकर्ता,जमाकर्ताओं  के मेच्योरिटी राशि के पूरा होने के बाद भी सहारा इंडिया ग्रुप के द्वारा भुगतान ने करने के संबंध में आज कोटा एस डी एम और थाना प्रभारी कोटा को ज्ञापन सौंपा गया।

सहारा इंडिया ग्रुप के विभिन्न कंपनियों में सम्माननीय जमाकर्ताओं अभिकर्ताओं की गाढ़ी कमाई का पैसा जमा है। जिसकी मेच्योरिटी राशि पूर्ण हो जाने के बाद भी भुगतान सहारा ग्रुप के द्वारा नही किया जा रहा है। जिससे अभिकर्ता एवम जमाकर्ता काफी परेशान हो रहे है।

इस समय सहारा इंडिया के अभिकर्ताओं के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। अपनी सारी बचत को सहारा इंडिया में जमा किया था परंतु आज पैसा जमा होने के बाद भी अगर किसी को सादी बिवाह बीमारी का इलाज करवाना है तो हाथ मे पैसा नही है सभी असहाय महसूस कर रहे है। इसलिए सक्षम अधिकारियों,शासन प्रशासन, सांसद, और मंत्रियों से आग्रह करते है कि  इस समस्या का समाधान करवाने एवम सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सहारा श्री सुब्रत राय जी से भुगतान दिलाने में सहयोग प्रदान करने की अपील कर रहे है।

सहारा श्री सुब्रतराय जी के द्वारा टेलीविजन चैनलों,अखबार की खबरों, विज्ञापन के माध्यम से बार बार कहा जा रहा है कि सभी जमाकर्ताओं का भुगतान ब्याज सहित किया जाएगा, सहारा सेवी विवाद के कारण समस्या आ रही है सहारा ग्रुप की बहुत बड़ी रकम सेवी के पास जमा है जिसको सेवी वापस नही कर रही है और न ही किसी को भुगतान हो राह है,मामला माननीय सुप्रीमकोर्ट में चल रहा है, जल्दी ही निराकरण हो जाएगा।

लेकिन  अभिकर्ताओं एवम जमाकर्ताओं की जामा धनराशि का भुगतान समय  पूर्ण हो जाने के बाद भी न करना  सभी के लिए समस्या बनता जा रहा है। और सहारा ग्रुप की तरफ से तारीख पर तारीख  ही दी जा रही है। इससे अभिकर्ताओं के सामने बेरोजगारी,भुखमरी की समस्या बढ़ते जा रही है। जो एक नागरिक के जीवनयापन के लिए बड़ी समस्या है।

Get Loan

Comments