breaking post New

*बच्चों को तिलक लगाकर ..मुह मीठा कर.. विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ किया गया।*

*बच्चों को तिलक लगाकर ..मुह मीठा कर.. विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ किया गया।*

*सरस्वती शिशु मंदिर कोटा में बैंकट लाल अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया प्रवेश उत्सव।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*करगीरोड कोटा--सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा में माह भर चलने वाले प्रवेशोत्सव का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष सम्माननीय वेंकट लाल अग्रवाल के मुख्यातिथि में एवं विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल साहू की अध्यक्षता मां सरस्वती, ओम एवं भारत- माता के चलचित्र के समकक्ष दीप- प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।*

*इस पावन अवसर पर सभी छात्र- छात्राओं का तिलक वंदन , मुंह मीठा करते हुए पुस्तक वितरण किया गया एवं मुख्य अतिथि द्वारा सभी छात्र- छात्राओं को अधिक से अधिक मेहनत कर एक अच्छे विद्यार्थी बनकर विद्यालय ,माता- पिता एवं देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद प्रदान किया*

*विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल साहू ने सभी छात्र- छात्राओं को छात्राओं के हित में उनकी सर्वांगीण विकास करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सभी छात्र- छात्राएं, तन- मन से पढ़ाई करेंगे जो छात्र छात्राएं पढ़ाई में कमजोर है उनके लिए विशेष कक्षा का आयोजन किया जाएगा ताकि वह भी मुख्यधारा में आ सके*।

*इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य चंद्रेश यादव, आचार्यों में राजकुमार साहू, संतोष गंधर्व, रुकमणी गंधर्व, श्रीमती आशा गुप्ता, सुख सिंह कैवर्त, मनोरमा गुप्ता श्रीमती शोभा चौहान, श्रीमती रजनी साहू उपस्थित थे*

Get Loan

Comments