*सावन से भादौं कमजोर नही.. लोगों ने लिया सावन भादौं की झड़ी का आनंद।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर--* बिलासपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में हो रही भारी बारिश के चलते जन जीवन अस्तब्यस्त हो गया है, कई इलाकों का सड़क संपर्क मार्ग एक दूसरे शहरों से टूट चुका था। प्रदेश की बड़ी नदियां, महानदी, शिवनाथ, अरपा उफान पर है।
बिलासपुर के कई इलाकों में पानी दो से तीन फिट और कंही तो चार फीट पानी भर गया कई कालोनियों की हालत बहुत खराब हो गई है लोगों के घरों के अंदर भी पानी भर गया था। यँहा तक कि अच्छी कही जाने वाले इलाके की कालोनियां जलमग्न हो गई थी, टीएनसी रेरा से अप्रूबल कालोनियों में पानी लोगो के घरों के अंदर भर गया था, नगर निगम के ब्यवस्था की पोल खुल कर रह गई, कालोनाइजर भी कालोनियों में पानी बहने की समुचित ब्यवस्था नही किये है। लोग हफ़्तों हलाकान होते रहे।पर सुध लेनेवाला कोई नही था।
क्षेत्र में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते सभी तरफ पानी ही पानी दिखाई देता है। कोटा का घोंघा ( कोरी ) डैम भी अब लबालब भर गया है उलट चालू हो गया है, इस मनोरम दृश्य को देखने भीड़ बढ़ने लगी है। आज तेज बारिश के बीच लोगों ने उलट से बने जलप्रपात दृश्य का आनंद लिया

Comments