breaking post New

*जेवरात के लालच में पत्नी ने पती का घर छोड़ा। दोनों पक्षों ने दर्ज कराया अपराध।*

*जेवरात के लालच में पत्नी ने पती का घर छोड़ा। दोनों पक्षों ने दर्ज कराया अपराध।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर*-- कभी कभी जेवरात की चमक भी रिस्तो को खराब कर देती है।। ऐसी ही एक घटना सामने आई - सास के कीमती गहनों पर बहू की नीयत खराब हो गई लालच ने अंधा कर दिया। बहु ने गहनों को  वापस करना तो दूर, गहनों के लिए पति को ही छोड़कर बिना बताये फुर्र हो गई। अब मायके में रह रही बहू के खिलाफ ससुर की सिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

यह मामला बिहार के ग्राम चरूईपारा निवासी चंद्रेश्वर प्रसाद के छोटे पुत्र शंभू कुमार प्रभाकर का है। इनका विवाह 24 फरवरी 2018 को बिहार खेवनबिगहा निवासी मधुबाला के साथ सम्पन्न हुआ था। 

जब मधुबाला अपने पति के साथ रामपुर चौकी अंतर्गत आरएसएस नगर में किराए के मकान में रहने आई तो इस दौरान अपनी सास चंपा के 2 लाख 60 हजार रूपए के कीमती सोने के अनेक जेवर भी पहनने के लिए मांग कर अपने साथ लेकर आ गई थी । उन जेवरातों को बेटे के विवाह से पहले पत्नी चंपा देवी के लिए चंद्रेश्वर ने खरीदा था।

30 अगस्त 2018 को जब शंभू कुमार ड्यूटी पर गया था तब दोपहर 3 बजे मधुबाला अपने और सास के जेवरातों को लेकर पति को बताए बगैर घर छोड़ कर चली गई। पड़ोसी ने घर खुला होने की जानकारी शंभू को फोन पर दी। शंभू ने पत्नी के इस तरह घर से चले जाने की सूचना मानिकपुर चौकी में दर्ज कराई। मानिकपुर चौकी पुलिस ने मधुबाला को फरीदाबाद जाकर उसके पिता के घर से बरामद कर लिया। 

इस वाकिया के लगभग पाँच-छह  माह बाद मधुबाला ने अपने  पति, ससुर, सास, जेठ सुभाष, देवर संतोष, जेठानी शीतल और ननद संगीता, नाती रवि और राजू पर दहेज प्रताड़ना एवं मारपीट का झूठा मामला फरीदाबाद के थाना में दर्ज करा दिया। 

अपनी सास के जेवरातों को वापस कर देने की बात मधुबाला ने कही थी, लेकिन आज तक सोने के जेवरात वापस नहीं किया। मांगने पर गाली-गलौज एवं धमकी देने से ससुरालीजन मानसिक रूप से परेशान व आतंकित हैं। इस प्रकरण में रामपुर चौकी पुलिस ने शिकायतकर्ता व परिवारजनों के कथन उपरांत बहू मधुबाला के खिलाफ अमानत में खयानत का अपराध धारा 406 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर बिबेचना में ले लिया है।
Get Loan

Comments