*हॉस्पिटल बंद होने की खबर भ्रामक...कुछ लोग रच रहे साजिस।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर*--न्यायधानी बिलासपुर विकाशशील शहर में लगातार बढ़ती गई जनसांख्या के हिसाब से आज अनेको जगह निजी अस्पताल संचालित हो रहे है और कुछ सेवाभावी चिकित्सक आमजनों को बेहतर चिकित्सा सुवीधा मुहैया करने के लिए प्रयासरत हैं।
इसी कड़ी में शहर के लोकप्रिय प्रसिद्ध चिकित्सक डा. सी.एस. उईके द्वारा काफी वर्ष पूर्व वंदना अस्पताल की स्थापना रिंग रोड में की गई थी। उसके बाद मंगला चौक में एक बड़े भवन में वंदना हास्पिटल स्थापित कर डाॅ. उईके लोगो को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराते रहे हैं। साझेदारी में संचालित अस्पताल में कुछ समय पूर्व आपसी विवाद की घटना हुई जिसे हर कोई जानता है।
*डा. चंद्रशेखर उइके* की प्रसिद्धी इसलिये भी है, कि अगर कोई आर्थिक रूप से कमजोर मरीज भी अस्पताल आता है, तो वे व्यावसायिक सोच से हटकर मरीज को कम खर्च में बेहतर चिकित्सा प्रदान करने से पीछे नही हटते हैं। हाई बीपी, सुगर, हृदय रोग, थायराइड के मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलें इसी अच्छी सोच को लेकर इन दिनों डॉ. उइके द्वारा संचालित वंदना हास्पीटल मिशन अस्पताल परिसर में संवैधानिक रूप से संचालित हो रहा है। धीरे धीरे लोगों को जानकारी होने पर अपनी बेहतर चिकित्सा पाने मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार डा सी एस उइके की सेवाभावना से चिकित्सा करने से बढ़ रही लोकप्रियता के कारण कुछ लोगो द्वारा सोशल मीडिया में अस्पताल बंद होने का भ्रामक समाचार चलाकर लोगो को दिगभ्रमित करने का असफल प्रयास किया जा रहा है। सच्चाई यह है, कि मिशन अस्पताल परिसर में डा. चन्द्रशेखर उइके द्वारा वंदना हास्पीटल संवैधानिक रूप से संचालित किया जा रहा है।

Comments