breaking post New

विधायक बिलासपुर शैलेष पांडेय ने न्यूज हब इनसाइट पत्रिका का किया बिमोचन..प्रधान संपादक पंकज खंडेलवाल को दी बधाई..सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी भी रहे उपस्थित।

विधायक बिलासपुर शैलेष पांडेय ने न्यूज हब इनसाइट पत्रिका का किया बिमोचन..प्रधान संपादक पंकज खंडेलवाल को दी बधाई..सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी भी रहे उपस्थित।

*सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ ने.. बिलासपुर के जनप्रिय विधायक शैलेश पांडेय का बेहतर जन सेवा के लिए..प्रतीकचिन्ह, पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मान।*

*विधायक जन सेवा में हमेशा रहते है तत्पर..पत्रकारों की भी समस्याओं में देते है साथ, जनता जनार्दन का करते है सम्मान।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर* : न्यूज हब इनसाइट  के प्रधान संपादक एवम सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल की पत्रिका न्यूज हब इनसाइट का विमोचन  आज विधायक शैलेष पाण्डे जी ने किया और पत्रिका निकालने के लिए बधाई दी।

साथ ही सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा गुरुवार को बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय जी के निवास जा कर उनसे सौजन्य भेट की गई इस दौरान संघ के पदाधिकारियों द्वारा उन्हे पुष्प गुच्छ व प्रतीकचिन्ह ( मोममेंट ) देकर सम्मानित भी किया गया।

    सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ द्वारा समाज में उत्कृष्ट एवम सराहनीय योगदान देने वाले कुछ विशिष्ट जनो का सम्मान किया जा रहा है इसी कड़ी में गुरुवार को बिलासपुर के जनप्रिय विधायक शैलेष पांडेय जी का सम्मान किया गया। विधायक पांडेय ने कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों में समाज व पत्रकारों के लिए बेहतर काम किया था। वे अपने प्रोटोकाल को तोड़ कर आम आदमियों को मददत पहुंचाने में कोई कसर नही छोड़ी थी, इस दौरान वे स्वयं भी कोरोना के दो बार शिकार हो गए थे लेकिन फिर भी जरूरतमंदों की हर संभव मददत करते रहे। कोरोना की विषम परिस्थिति में सरल हृदय मिलनसार नगर विधायक शैलेष पांडेय ने जिस तरह अपनी जनता की सेवा के लिए तत्पर दिखे वह बेहद ही प्रेरणादायी व सराहनीय रहा।

इस दौरान सदभाव पत्रकार सघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, संदीप गुप्ता, संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष मनीष शर्मा, जिलाध्यक्ष पंकज खंडेलवाल, जिला सचिव अनिल श्रीवास,वरिष्ठ पत्रकार ललित गोपाल,अनीश गंधर्व , आमिर खान सहित औऱ पत्रकार साथी उपस्थित रहे। आगे भी सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़  के पत्रकार साथियों एवम पदाधिकारियों के द्वारा ऐसे विभूतियों से सौजन्य मुलाकात एवम सम्मान का सिलसिला जारी रहेगा।

Get Loan

Comments