breaking post New

मुंगेली में अतिक्रमण हटाने के लिए चला प्रसाशन का बुलडोजर।

  • मुंगेली में अतिक्रमण हटाने के लिए चला प्रसाशन का बुलडोजर।
  • मुंगेली में अतिक्रमण हटाने के लिए चला प्रसाशन का बुलडोजर।
अतिक्रमण हटाने प्रशासन का फिर चला बुलडोजर
 
विनोद रायसागर, मुंगेली:- करीब तीन चार महीने बाद मुंगेली के गोल से चारों तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर बेजाकब्जा व अवैध पाटा निर्माण पर प्रशासन के द्वारा आज दिनांक को एसडीएम अमित कुमार के मार्गदर्शन में बुलडोजर से तोड़फोड़ कर अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। इस अतिक्रमण का मुख्य उद्देश्य शहर विकास को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।
मुंगेली जबसे जिला बना है ट्रैफिक ज्यादा बढ़ गया है आवागमन हमेशा बाधित हो जाता था जिस कारण लोगों में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन के प्रति खासी नाराजगी रहती थी इसी को ध्यान में रखकर आज प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। गोल बाजार से चारों तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर बने पाटा को तोड़कर सड़क चौड़ी करण किया गया। इस अतिक्रमण सेस्थानीय व्यापारियों में प्रशासन के इस रवैये से नाराजगी जाहिर की कि पहले रोड में ठेला गुमटी आदि की व्यवस्था पहले करनी चाहिए फिर जरूरत पड़ने पर पाटा तोड़ा जाना चाहिए था।
Get Loan

Comments