इंडिया क्राइम न्यूज
बिलासपुर-- हिन्दू स्वभिमान जागरण पदयात्रा के आयोजकों की अपील-साम चार बजे राममंदिर चौक कोटा में होगा भब्य संतों का स्वागत, उसके पश्चात पदयात्र नगर भृमण करते हुए अग्रसेन भवन पहुँचेगी और फिर यंहा साम 6 बजे से 8 बजे तक धर्म सभा का आयोजन होगा।
बन्धुवर, बहिनी "राम राम अखिल भारतीय संत समिति छततीसगढ़ द्वारा धर्मसंसद उडुपी (कर्नाटक) के घोष वाक्य :-
"हिन्दव सोबरा सर्वे, ज हिन्दू पतितो भवेत् ।
मम दिक्षा न्दूि रक्षा, मम मंत्र समानता ।।
को चरितार्थ करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रांत के चारों दिशाओं से हिन्दु स्वाभिमान जागरण एवं सामाजिक समरसता हेतु पूज्य संत समाज चार पवित्र स्थानों से पद यात्रा पर निकल रहे है। यह यात्रा प्रान्त के 34 जिलो से होकर गुजरेगी। जिसका उद्देश्य गिरिकंदराओ, वनों, ग्रामों, झुग्गी, बस्तियों एवं नगरों में निवास करने वाले हिन्दू समाज बन्धुओं के बीच संगत (सत्संग) और पंगत को माध्यम बनाकर, एकात्म एकरस संगठित हिन्दू समाज का प्रकटीकरण कर, हिन्दूभाव (स्वाभिमान) जागरण करना है। जो कि जाति-पाति, भाषा पंथ क्षेत्र एवं राजनैतिक भेद भावों से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभायेंगें।
पूज्य संतों ने समस्त सनातनी हिन्दू समाज, पंथ व समाज प्रमुखों एवं सभी संगठनों से आहवान किया है कि समाज में बढ़ती हुई विषमता, भेदभाव, जनसंख्या असंतुलन, धर्मान्तरण, गौ तस्करी, भूमि व लव जिहाद एवं धार्मिक, सांस्कृतिक आक्रमण, आदि समस्याओं के समाधान व जागरण हेतु, संतो के नेतृत्व में कदम से कदम मिलाकर साथ चलें। इस यात्रा में संतो का स्वागत, सेवा सत्कार कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
समस्त राष्ट्रभक्त, हिन्दूनिष्ठ, सनातनी समाज, धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, राजनौतिक संगठनो, सभी छोटे-बड़े संस्था समिति, नागरिको एवं माता बहनों से विनम्र प्रार्थना करता है कि छत्तीसगढ़ प्रान्त में हिन्दू राष्ट्र के संकल्प हेतु संत पद यात्रा में तन मन धन से सहयोग करें।
Comments