breaking post New

आगर स्पोर्ट्स क्लब मुंगेली के तत्वावधान में.. झांकी विसर्जन कार्यक्रम होगा आज।

इंडिया क्राइम न्यूज़
 
मुंगेली--नवरात्रि में शहर के विभिन्न स्थानों में स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमाओं का एकसाथ विसर्जन आज शाम 6 बजे से किया जाएगा। आगर स्पोर्ट्स क्लब सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा विसर्जन झांकी को पुरस्कृत किया जाएगा।

माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन झांकी कृषि उपज मंडी में एकत्रित हो कर शाम 6 बजे पुलिस प्रशासन की देखरेख में क्रमवार निकलेगी। ये झांकियां कृषि उपज मंडी से प्रारंभ हो कर महाराणाप्रताप चौक पड़ाव,माँ परमेश्वरी(बालानी)चौक, मलाई घाट,ठाकुर देव मंदिर होते हुए भगवान श्रीपरशुरामजी चौक पुराना बस स्टैंड,जय स्तम्भ,भाजपा कार्यालय के सामने से होकर मनुराज टाकीज,पुलपारा,दाऊपारा होते हुए विसर्जन स्थल सुरीघाट पहुँचेगी जहां नगर पालिका के सहयोग से विसर्जन किया जाएगा।
 
           आगर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष किशोरीलाल केशरवानी ने बताया कि परशुराम चौक पुराना बस स्टैंड में क्लब के मंच से विसर्जन झांकियों का आंकलन निर्णायक मंडल द्वारा दुर्गा प्रतिमा,झांकी,संगीत व समिति के अनुशासन आदि पर अंक दिए जाएंगे। प्रथम स्थान पर आने वाली समिति को बीआर साव धर्मादा ट्रस्ट के डॉ विनय गुप्ता द्वारा 11 हजार रुपए नगद एवं ट्राफी,द्वितीय स्थान पर आने वाली समिति को स्व जितेंद्र चौरसिया की स्मृति में शुभम चौरसिया द्वारा 51 सौ रुपए व ट्राफी,तृतीय स्थान पर आने वाली समिति को स्व मुन्नालाल केशरवानी की स्मृति में किशोरीलाल केशरवानी द्वारा 21 सौ रुपए एवं ट्राफी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य समितियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाएगा। इसी तरह शहर के विभिन्न स्थानों पर मंच बनाकर विभिन्न समितियों द्वारा दुर्गा समितियों के झांकी का उत्साह वर्धन विभिन्न माध्यमों से किया जाएगा।
 
      ज्ञातव्य है कि नगर में मुंगेली प्रेस क्लब द्वारा 15 वर्ष पूर्व प्रारंभ की गई परंपरा का प्रतिवर्ष अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा निर्वहन किया जा रहा है।
Get Loan

Comments