*दीपिका थाना क्षेत्र में शानिवार -रविवार की दरम्यानी रात सैनिक कैम्प हुई लूट ने कोरबा दीपिका क्षेत्र के लोगों की नींद उड़ा दी।लुटेरों का नही मिला कोई सुराग।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*04/10/2020*
*बिलासपुर*---कोरबा दीपिका थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एसीबी का सैनिक कैम्प है।यँहा पर कल शानिवार-रविवार की दरम्यानी रात लगभग 1 से 2 बजे की बीच कथित तौर पर लुटेरे कैम्प में घुसकर गार्डों को मारा और अलमारी के लाकर में रखे
लगभग 30 लाख से ज्यादा की रकम लूट कर ले गये, यह लूट की रकम काम ज्यादा भी हो सकती है क्योंकि अभी कोई भी कुछ सही जानकारी बताने में हिचकिचा रहा है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सैनिक कैम्प में लुटेरे खिड़की के रास्ते से अंदर घुसे इनकी संख्या तीन चार या इससे ज्यादा भी हो सकती है।
उस बक्त वँहा कैम्प में सुरक्षा कर्मी के तौर पर देवी प्रसाद साहू, और श्याम सुंदर महतों मौजूद थे। इन दोनों सुरक्षा कर्मियों पर लुटेरों ने हमला कर दिया। इनके सिर में चोट लगी और मूर्क्षित हो गये बताया जा रहा है कि इनको एक रूम में घसीट कर बन्द कर दिया गया था।
इसके बाद लुटेरों ने कमरे में रखी अलमारी को तोड़ा। सूत्रों के अनुसार अलमारी की दीवार तीन तरफ से ईंट सीमेंट की है सामने लोहे का दरवाजा लगा है।और इसी में लाखों रुपये रखे हुये थे।
अभी सही जानकारी पुलिस भी नही बता पा रही कि लुटेरे किस तरफ से कैम्प के अन्दर घुस कर लूट को अंजाम दिया।
मीडिया को भी अंदर जाने से रोक गया है।यह घटना कैसे घाटी इसकी पुख्ता जानकारी जांच के बाद ही पता चलेगी।
इस घटना को सुलझाने के प्रयास में लगे पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, ए एस पी कीर्तन राठौर,सीएसपी के एल सिन्हा के मार्गदर्शन पर पुलिस टीम लगी हुई है।साथ मे डॉग स्क्वाड की भी मदद ली जा रही है।
यह मामला लूट का है या फिर कुछ और इसका खुलासा पुलिस जाँच के बाद ही पता चलेगा। अभी कयासों का बाजार गर्म है। दीपिका क्षेत्र में लोग तरह तरह की चिंताओं से ग्रस्त है कि जब सैनिक कैम्प में लूट हो सकती है तो फिर कोई सुरक्षित नही है।
*एसीबी के सैनिक कैम्प में हुई लाखों रुपये की लूट, लॉकर तोड़ा, गार्डों को मारा, लुटेरे हो गये फरार, पुलिस कर रही पता साजी।*
*एसीबी के सैनिक कैम्प में हुई लाखों रुपये की लूट, लॉकर तोड़ा, गार्डों को मारा, लुटेरे हो गये फरार, पुलिस कर रही पता साजी।*
Comments