breaking post New

कोटा दशहरा में उमड़ पड़ी भीड़.. पंडालों में दुर्गा जी औऱ चलित झांकियों की रही धूम..जगह जगह भंडारा प्रसाद का हुआ आयोजन।

  • कोटा दशहरा में उमड़ पड़ी भीड़.. पंडालों में दुर्गा जी औऱ चलित झांकियों की रही धूम..जगह जगह भंडारा प्रसाद का हुआ आयोजन।
  • Image 2
भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस ब्यवस्था रही चाक चौबंद..किसी भी दर्शनार्थी को न हो परेशानी प्रसाशन और आयोजको ने रखा पूरा ध्यान।
 
इंडिया क्राइम न्यूज़
 
रावण कुम्भकरण को नगर में घुमाते समय रही अपार भीड़..श्री राम के द्वारा रावण बध, दहन, के बाद नगर में दशहरा उत्सव मनाया गया।
 
बिलासपुर-- करगीरोड़ कोटा -- कोटा नगर में इस वर्ष दशहरा काफी हर्शोल्लश के साथ मनाया गया । नगर वासियों द्वारा झाकियां निकाली गई एवम रावण का दहन भी किया गया ।
 
नगर का सबसे बड़ा रावण पुतला दहन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कोटा के मंडी ग्राउंड में किया गया ,जिसे पहले कोटा नगर के मुख्य मार्गो में घुमाया गया ,साथ ही साथ नगर में झाकियों को भी निकाला गया ।

 
 जैसे की फिरंगीपारा की नित्या झाकी जिसका शीर्षक - भगवान राम के द्वारा लंका मे रावण से युद्ध करने के पहले समुद्र के किनारे भगवान शंकर के शिवलिंग की स्थापना कर उसमे कमल पुष्प चढ़ाते हुए विजय की कामना की , राम आर्ट की झाकीआदि झकिया निकाली गई जिन्हे कोटा नगर के समिति द्वारा पुरुस्कृत भी किया गया ।
 
नगर के मुख्य मार्गो में शाम से ही वाहनों का आना जाना कोटा पुलिस ने प्रतिबंधित कर दिया था ,जिसके लिए कोटा पुलिस ने मुख्य मार्गो के शुरुवात में ही नाकाबंदी कर दी थी एवम पुलिस कर्मियों द्वारा पैदल समय समय पर भीड़ को व्यवस्थित भी किया जा रहा था । जिसके पश्चात नगर में बिना किसी रोक रुकावट के शांत रूप से दशहरा का त्यौहार मनाया गया ।
 
कोटा दुर्गा जी देखने और दशहरा उत्सव देखने आस पास के लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी थी क्योंकि कोरोना काल के बाद बड़े अच्छे से नवरात्री और दशहरा त्योहार मनाया गया है। लोगो मे उत्साह देखते ही बन रहा था।
 
Get Loan

Comments