breaking post New

पूर्व कांग्रेश ब्लाक अध्यक्ष, नगर सेठ.. स्व.अशोक अग्रवाल जी के.. परिवार को सांत्वना देने पहुँचे.. बिलासपुर विधायक शैलेस पांडेय।

वरिष्ठ कांग्रेस के स्थानीय नेता भी  विधायक के साथ मिलने पहुँचे श्री अग्रवाल के घर।

इंडिया क्राइम न्यूज़


कोटा/बिलासपुर-- कोटा नगर के प्रतिष्ठित भगवती राइस मिल के मालिक, पूर्व कांग्रेश पार्टी के दबंग ब्लाक अध्यक्ष, नगर सेठ के नाम से जानी मानी हस्ती श्री अशोक अग्रवाल जी का बिगत दिनों हृदयगति रुक जाने से स्वर्गवास हो गया है।



इनके परिवार से मिलने बिलासपुर शहर के हरदिल अजीज, मिलनसार,मृदुभाषी, बिधायक श्री शैलेश पाण्डे अपने समर्थकों के साथ स्व श्री अशोक अग्रवाल जी के परिवार को सांत्वना देने एवम श्रद्धांजलि देने और अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुँचे।



साथ ही बिधायक के आने का समाचार पाते ही इनके चाहने वाले कोटा की जानी मानी हस्तियां पार्टी के लोग भी मिलने पहुँचे।

बिधायक पहुँचे और राजनैतिक हलचले तेज न हो ऐसा हो ही नही सकता..परन्तु बिधायक ने कहा कि कोटा में मेरा उदय हुआ है यही से मेरी पहचान बढ़ी बनी है इस लिए यंहा के सभी लोगो को मैं बहुत प्यार करता हूँ,और कोटा बिधान सभा के सारे लोग भी मुझे प्यार करते है।

इसके बाद घर से बाहर निकलते निकलते लोगों का अभिवादन करते रहे और पहुँचे लोगों की समस्यायों का समाधान भी करते दिखे।
Get Loan

Comments