बढ़ रहे रोड एक्सीडेंट..मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।
इंडिया क्राइम न्यूज़
मुंगेली - आज दोपहर करीब 1 बजे रायपुर रोड भारत दाल मिल के पास तेज रफ्तार बाईक आती हुई बस क्र सी जी 07 सी H 3312 रायपुर बस सर्विस में जा घुसी टक्कर इतना तेज था कि बाईक सवार तीन युवकों में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तीसरे को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल ले जाया गया है बताया जा रहा है तीसरे की भी स्थिति नाजुक बनी हुई है।


बताया जा रहा है कि मृतकों में एक शीतला डीजे जो डीजे संघ का अध्यक्ष था व दूसरा पथरिया निवासी था उसका व्यवसाय भी डीजे बजाना था। पुलिस मौके पर पहुंच कर तत्काल एम्बुलेंस को बुलाकर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Comments