सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की बैठक रविवार को सर्किट हाउस में रखी गई जिसमे सर्वसम्मति से दीपावली मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर--सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पत्रकारों/पदाधिकारियों ने दीपावली के अवसर पर एक बैठक आहूत कर सभी पत्रकार साथियों के शुख समृद्धि की कामना मां लक्ष्मी जी से की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशिया मनाई। संघ के संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष मनीष शर्मा और सतेंद्र वर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवम पत्रकार साथियों को मिठाई खिलाई। इसी अवसर पर सर्व सम्मति से दीपावली मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी जी ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह के बहाने हम एक दूसरे से मिलते है,जिससे हमारे संबंधों में और भी प्रगाढ़ता आती है और भाईचारा बढता है। सब की सहमति से आगामी 12 नवंबर को संगठन की और से दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


आगे उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक एवम प्रशासनिक क्षेत्र के अलग- अलग विभूतियों का जिन्होंने अपने - अपने क्षेत्रों में एक विशेष योगदान दिया है उन्हे हमारे संगठन द्वारा इस कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जायेगा।
साथ ही संगठन के विस्तार हेतु ब्लाक व जिला का दौरा करने के लिए संभागीय अध्यक्ष विनय मिश्रा और जिलाध्यक्ष पंकज खंडेलवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के प्रत्येक सदस्य को अपने साथ पांच अन्य को संगठन में जोड़ने का दायित्व सौपा गया।


सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता जी ने कहा हमे अपने संगठन को और भी मजबूत करने की आवश्यकता है ,पत्रकार किसी भी संगठन का हो अगर वह किसी मुसीबत या तकलीफ में है तो हमे मिलकर मुसीबत में उनका साथ देना है। दीपावली मिलन समारोह के माध्यम से हम एक दूसरे से मिलते है,दीपावली की खुशियां बांटते है,जिससे संगठन और भी मजबूत होता है।
उक्त बैठक में प्रदेेश सचिव उमाकांत मिश्रा ,संंभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा, कार्यकारी संभाग अध्यक्ष मनीष शर्मा संभागीय उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, सतेंद्र वर्मा, राजेंद्र यादव, अखिल वर्मा, ललित गोपाल,संतोष मिश्रा,विशाल,अनीश गंधर्व,सुधीर तिवारी,अमीर खान,सागर सोनी, नीरज साहू, प्रतीक मिश्रा,अंकुश गुप्ता, भूषण श्रीवास आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
Comments