breaking post New

कोटसागर तलाब के पवित्र पानी को किया जा रहा दूसित.. घरों के गंदे पानी को पक्की नाली बना कर तालाब में छोड़ा जा रहा.. ह ..यह नगर का निस्तारी और पवित्र जलाशय है।

इस धार्मिक आस्था के तालाब के जल को दूषित करने वालों पर नही ले रहा प्रसाशन संज्ञान।


कोटा-बिलासपुर-- पवित्र कोटसागर सरोवर में घरों का दूसित पानी पक्की नाली बना कर छोड़ा जा रहा है-इस सरोवर का निर्माण जब हुआ था जानकार बताते है कि उस समय कई पवित्र नदियों सागरों का जल विशेष पूजा कर इस सरोवर में डाल कर इस जलाशय के जल को पवित्र किया गया था। क्योकि कोटा नगर के नजदीक कोई नदी नही है इन्ही जलाशयों का सहारा है।

इस कोटसागर जलाशय में लोग नहाते है,इसी के जल से श्रावण मास में भगवान भोले नाथ का अभिषेक होता है। इसी तालाब के किनारे महाशिवरात्रि में विशाल मेला भरता है इसी का पानी लोग पीते है और इसी में नहाते है, यंहा दुर्गा मंदिर, श्री राम मंदिर,श्री कृष्ण मंदिर बिराजित है पर्यावरण के दृष्टिकोण से और धार्मिक दृष्टि कोण से कोटसागर का क्षेत्र और यह स्थान साथ ही अति पवित्र जलाशय कोटसागर तालाब मनुष्य जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इस तालाब में बकायदे पक्की नालियों को बना कर इस पवित्र तालाब में घरों का गंदा पानी मल मूत्र,अवसिस्ट पदार्थ छोड़ा जा रहा है।कई कच्ची नालियों के माध्यम से भी गंदा पानी इस कोट सागर तालाब में छोड़ कर इस के पवित्र जल को दूषित किया जा रहा है,

इसकी जानकारी इस मुहल्ले के नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों, और कुछ अधिकारियों को भी है,परंतु इस गंदे पानी को कोटसागर तालाब में जाने से रोकने के लिए अभी तक किसी ने पहल नही की। जबकि यह सीधे सीधे हिन्दू धार्मिक आस्था को आहत करने का कार्य है,

कोटा नगर पंचायत के सीएमओ साहब से इस आसय में बात की गई उनका कहना है कि पक्की नाली का निर्माण हुआ है जानकारी में है लेकिन तालाब का पानी दूषित नही होगा, में दिखवाता हूँ।
Get Loan

Comments