breaking post New

बीजेपी महिला मोर्चा ने प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

इंडिया क्राइम न्यूज़
 
मुंगेली- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के चलते नागरिकों,खासकर महिलाओं को हो रही परेशानियों को लेकर कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन 

 
  जिलाभाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार जब से छ.ग. में बनी है तब से प्रदेश की बहन-बेटियों का जीना मुश्किल हो गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बद से बदतर हो रही है ऐसी कानून व्यवस्था के कारण महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, यहां तक कि शराब समेत कई मादक पदार्थों की होम डिलीवरी की जा रही है, मानव तस्करी आदि के कारण प्रदेश में मातृशक्ति अब कही भी सुरक्षित नहीं है। पिछले लगभग चार वर्ष के कांग्रेस के दौरान प्रदेश में 05 हजार से अधिक दुष्कर्म, 12 हजार से अधिक से अधिक यौन उत्पीडन, 01 हजार से अधिक लूट के मामलो ने प्रदेश का शर्मसार किया है। ये वे मामले है जिन्हें दर्ज नही किये गए है। इससे अनेक गुना अधिक मामले ऐसे है जिन्हे दर्ज भी नहीं किया गया है। अजजा वर्ग की बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में छ.ग. समूचे देश में दूसरे स्थान पर है। शराब की होम डिलीवरी के कारण अपराधों में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कांग्रेस शासन में 25 हजार से अधिक आदिवासी बच्चे इलाज एवं पोषण के अभाव में दिवंगत हुए है। कुपोषण की दर में बेतहाशा वृद्धि हुई। मातृ शिशु मृत्यु दर में चिंताजनक वृद्धि। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले 16 लाख से अधिक घर को राजनीतिक दुराग्रह के कारण कांग्रेस ने बनने नही दिया। लाखों परिवार को कांग्रेस ने बेघर किया है। रेडी टू ईट का संचालन करने वाली 22000 बहनों को बेरोजगार किया, कमीशन के कारण निजी कंपनी को ठेका देकर बहनों का निवाला छीन नौकरी को छीना।

​​​​​
महिला स्व सहायता समूह को कर्ज माफी का वादा किया गया था जो कि अधूरा है। 08/ बुजुर्ग माताओं को 1500 रूपये प्रतिमाह तक वृद्धा पेंशन का वादा किया गया था वह भी अधूरा है। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से श्रीमती वर्षो सिंह ठाकुर,हेमा सोनी,दुर्गा उमाशंकर साहू,शीलू साहू,सरस्वती सोनी,चंद्रकली पात्रे,अंजना जायसवाल,पायल विश्वकर्मा, शमशाद बेगम,माला गुप्ता, सविता साहू,गौरी यादव,सुलोचना खाण्डेकर उपस्थित रहीं।
Get Loan

Comments