इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- कार्यालय राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ रायपुर के आदेश क्रमांक 1694 दिनांक 19/7/22 के आदेशानुसार प्राथमिक अन्नपूर्णा सहकारी उपभोक्ता भंडार मर्यादित रतनपुर पंजीयन क्रमांक 338 के संचालक मंडल निर्वाचन हेतु निर्वाचन अधिकारी शिवानी मुले द्वारा मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन किया गया।
आपत्ती हेतु सात दिवस के भीतर प्राधिकृत अधिकारी सोनू कुमार या निर्वाचन अधिकारी के समक्ष कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थायें बिलासपुर में कार्यकालीन समय मे प्रस्तुत कर सकतें हैं।
प्रकाशित मतदाता सूची पर प्रस्तुत आपत्तियों के निराकरण पश्चात 18/11/22 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित किया जावेगा।
Comments