breaking post New

*महामाया रतनपुर में शारदीय नवरात्री में आम लोगों के दर्शन के लिये नही खुलेंगे पट, पूजा अर्चना होगी,कलश जलेंगे, पर दर्शन की अनुमति नही।*

*महामाया रतनपुर में शारदीय नवरात्री में आम लोगों के दर्शन के लिये नही खुलेंगे पट, पूजा अर्चना होगी,कलश जलेंगे, पर दर्शन की अनुमति नही।*
*महामाया ट्रस्ट कार्यालय में कलेक्टर सारांश मित्तर के साथ ट्रस्ट के पदाधिकारियों के बैठक में लिए गए निर्णय।*

*आर डी गुप्ता* 
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*05/10/2020*

*बिलासपुर*--- महामाया रतनपुर मंदिर में मां महामाया बिराजमान है। यँहा ज्योत कलस कई हजारो की संख्या में जलते है और लोगो की मनोकामनाएं पूरी होती है।

परन्तु कोरोना काल चलते हुये, पिछले चैत्र  नवरात्री में ज्योत कलस नही जलाये गये थे। और दर्शन के लिये भी पट बन्द थे।

इस बार शारदीय नवरात्र 17 अक्टूबर से प्रारम्भ हो रही है। इस लिये आज सोमवार को बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर के साथ मंदिर ट्रस्ट और नगर के प्रमुख ब्लाक के पदाधिकारियों ने बैठक कर आपसी चर्चा की जिसमे निर्णय लिया गया।

की कोरोना का संक्रमण चरमसीमा पर है इस लिए प्रसाशन कोई रिस्क नही उठा सकता। मंदिर के पट आम लोगो के दर्शन के लिए बन्द रहेंगे, पुजारी मंदिर में मां की आरती पूजा विधि विधान से करेंगे पर भीड़ नही करेंगे। ज्योत कलस का पैसा पिछले नवरात्र का भी लोगो का जामा है इस लिये ज्योत जलायेंगे पर दर्शन के नाम पर भीड़ नही करना है।
मां की आरती पूजा दर्शन ऑन लाइन कराने की सलाह दी गई। ब्यापारियों को आर्थिक नुकसान काफी सहना पड़ रहा है। परन्तु कोरोना संक्रमण के कारण ब्यापारी भी पूरा सहयोग करेंगे।

सभी के सहयोग से ही कोरोना के संक्रमण से निजात पाई जा सकती है
Get Loan

Comments