इंडिया क्राइम न्यूज़
मुंगेली- स्टार ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में छहः दिवसीय चलने वाली व्यापार मेला के 4 थे दिन सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया।जिसमें पत्रकार गणमान्य नागरिक तथा उन लोगों को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने सेवा भावना से लोगों का मन जीत लिया है।
इसी तारतम्य में पेंटिंग के क्षेत्र में महारथ हासिल करने वाले नंद वैष्णव जो वर्तमान में शहर कांग्रेस के सचिव पद पर हैं उनको उनके कार्यशैली की सराहना करते हुए स्टार ऑफ टुमारो के द्वारा मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया।
Comments