breaking post New

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में छत्राओं को 150 नि:शुल्क साइकिल वितरण

"शिक्षित छात्राओं से देश व समाज के विकास का आधार है" - अरुण चौहान
 
कोटा विधायक प्रतिनिधि श्री विकास सिंह द्वारा बाउंड्रीवाल एवं खेल मैदान समतलीकरण हेतु विधायक निधि से 5 लाख, उपस्थित पार्षद एवं एल्डरमैन द्वारा पार्षद निधि से कुल 4 लाख 51 हजार रु की घोषणा।

इंडिया क्राइम न्यूज

करगी रोड कोटा:-  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में आज संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित नि:शुल्क साइकिल छत्तीसगढ़ शासन की कन्या साक्षरता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आज 150 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण किया गया ।

 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अरुण चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर, अध्यक्षता श्री आदित्य दीक्षित अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा, श्री के.आर. साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन विकास समिति कन्या कोटा, श्री संतोष अग्रहरि राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अग्रहरि समाज , कोटा विधायक प्रतिनिधि श्री विकास सिंह, पार्षद श्रीमती रिद्धि सोना विमल अग्रहरी, श्री देवेंद्र कौशिक पार्षद, श्रीमती माया मिश्रा एल्डरमैन न. पं. कोटा, श्रीमती सोनू मानिकपुरी एल्डरमैन नगर पंचायत कोटा, श्री देवेंद्र कौशिक पार्षद, श्री अनिरुद्ध अग्रहरि, श्री प्रदीप गुप्ता सदस्य, श्री घनश्याम तिवारी सदस्य, श्रीमती लीना संपत ठाकुर सदस्य, श्रीमती रामेश्वरी रजत, सदस्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि अभिभावक गण व्याख्याता, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रही । 


 
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना व ससम्मान राज्य गीत एवं छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति की आकर्षक छवि के साथ लोक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति पंथी एवं करमा नृत्य छात्राओं के द्वारा आकर्षक प्रस्तुति ने पूरी सभा का मंत्रमुग्ध कर दिया ।
 
इस अवसर पर छात्राओं को साइकिल वितरण करते हुए अपने स्वागत एवं उद्घाटन उद्बोधन में प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत विद्यालय में छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं के साथ विद्यालय की उपलब्धि एवं आवश्यकताओं पर प्रकाश डालते हुए खेल मैदान समतलीकरण एवं बाउंड्री वॉल की आवश्यकता सभा के समक्ष रखी । 


 
विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री विजय टांडे छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि पूरे कोटा विकासखंड में सभी हाई स्कूलों में साइकिलें वितरित की जा रही हैं ।
 
श्री आदित्य दीक्षित ने अपने उद्बोधन में विद्यालय में अनुशासन व शिक्षा दोनों के साथ व्यक्तित्व का निर्माण होता है बताते हुए विद्यालय की प्रशंसा की। उन्होंने युवा महोत्सव में सफल छात्रा को 2100 रुपए का का नकद पुरस्कार दिया।


 
मुख्य अतिथि श्री अरुण चौहान ने बालिका शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ कहा कि शिक्षित बालिकाएं एक साथ दो कुल परिवारों को सफलता पूर्वक सम्भालते हुए समाज में सभी क्षेत्रों में बराबरी से आगे बढ़ रही हैं। वास्तव में शिक्षित बालिकाएं देश व समाज का आधार हैं। उन्होंने बाउंड्रीवाल एवं खेल मैदान समतलीकरण हेतु मुख्यमंत्री जी एवं कलेक्टर के माध्यम से आगामी मार्च तक निर्माण कराए जाने की घोषणा की।
 
इस अवसर पर कोटा विधायक प्रतिनिधि श्री विकास सिंह द्वारा बाउंड्रीवाल एवं समतलीकरण हेतु विधायक निधि से 5 लाख रुपये , श्री संतोष अग्रहरि द्वारा 1 लाख रुपए पार्षद निधि से, श्रीमती रिद्धी विमल अग्रहरि द्वारा पार्षद निधि से 1 लाख रुपए, श्रीमती माया मिश्रा एल्डरमेन द्वारा पार्षद निधि से 1लाख रुपए, श्रीमती सोनू मानिकपुरी एल्डरमेन द्वारा पार्षद निधि से 1 लाख रुपए, श्रीमती मनोरमा अदित्य दीक्षित द्वारा पार्षद निधि से 51 हजार रुपए दिए जाने की घोषणा की गई, जिसे सभा में उपस्थित सभी ने हर्षध्वनि के साथ तेज तालियों की गूंज से स्वागत किया व विद्यालय परिवार द्वारा बहुत आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रामबाबू गुप्ता व्याख्याता द्वारा किया गया।
 
कार्यक्रम में श्री विनोद गुप्ता, श्री विमल अग्रहरि, श्री अरुण त्रिवेदी, श्री संजू चौहान, श्री दिलीप श्रीवास, श्री धर्मेंद्र देवांगन, श्री प्रदीप परमार, श्री प्रशांत अग्रहरि, श्रीमती लीना सम्पत ठाकुर सांसद प्रतिनिधि, श्री हरीश नामदेव, श्रीमती मधु पाण्डेय, सुश्री नाजरा बेगम, श्री हिमाचल साहू, श्री प्रह्लाद अग्रवाल, अधीक्षिका श्रीमती शीला शर्मा, पत्रकारगण , श्री प्रेम सोमवंशी, श्री जावेद खान , श्री विकास तिवारी, श्री नन्द कुमार यादव, सहित संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता, व्याख्याता गण श्री जी.एस. केसर, श्री व्ही. एन. पालके, श्रीमती अर्पणा लाल, डॉक्टर आर.बी. गुप्ता, श्री एस. के. साहू, श्रीमती निर्मला बंजारे, श्रीमती रक्षा दुबे, श्री राकेश शर्मा, कु. पद्मिनी सिंह, श्री अजित गेरा, रमेश सिंह, श्रीमती एम. पी. लाल, श्रीमती स्वेता स्वर्णकार, श्री पंकज गन्धर्व, श्री रमउ सिंह, श्रीमती शशि कौशिक, श्रीमती राम कुमारी यादव, श्री अजीत यादव शीमती मोहनमती, लक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में महिला अभिभावक व छात्राएं उपस्थित रही।
Get Loan

Comments