सलखण्ड में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत।
इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बसना महासमुन्द से वरिष्ठ पत्रकार नन्द लाल मिश्रा की खबर*
*बसना* :---बसना थाना के अंतर्गत ग्राम सलखण्ड में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद परिजनो की बिना सहमति के बाद भी दबावपूर्वक शव को जलाने का सनसनी का मामला सामने आया है। जिसमे एक सरपँच भी शामिल है।अभी तक इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है।
मृतक युवक के भाई कमल सिदार के शिकायत पत्र के अनुसार विगत 01 सितम्बर 2020 को दिन मंगलवार को प्रातः5.45 बजे ग्राम सलखण्ड के प्रहलाद साहू द्वारा आवेदक कमल सिदार को अपने घर बुला कर ले गया। घर पहुँच कर प्रहलाद साहू ने बताया कि तुम्हारे भाई ओमप्रकाश सिदार की मौत हो गई है।
कुछ ही समय बाद गाँव का ही नंदकुमार साहू अपनी स्कार्पियो वाहन लेकर वहाँ पहुँच गया। उसी समय ग्राम का सरपंच बनवारी जगत भी आ गया। शिकायत मे आगे बताया कि प्रहलाद, नंदकुमार एवं सरपंच बनवारी जगत ने प्रहलाद साहू के घर की बाडी में लगे मोटरपम्प हाऊस से ओमप्रकाश के शव को लाने के लिए प्रहलाद के पुत्र बाबा एवं ट्रेक्टर ड्राइवर बालमुकुन्द को बोला गया कि लाश को लेकर आओ और स्कार्पियो वाहन में डाल दो। उन्होने ने शव को ला कर वाहन में रख दिया। उक्त वाहन में शिकायत कर्ता कमल को हाथ पकड कर जबरदस्ती शव रखे वाहन में बिठा दिया गया। साथ ही उन्होने कहा कि इस घटना के सम्बन्ध में गांव के किसी को भी मत बताना।
अस्पताल ले जाने के बहाने सलखण्ड से ग्राम पिरदा तक लाया गया एवं पिरदा के बिजली आफिस के पास से वापस सलखण्ड उसके घर ले आये। तत्पश्चात प्रहलाद साहू द्वारा अपने ही ट्रेक्टर से, अपने ही घर से श्मशान घाट तक लकडी पहुँचाया गया। उसके बाद मृत ओमप्रकाश के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
शिकायतकर्ता कमल सिदार ने आगे बताया कि भाई ओम प्रकाश सिदार की संदेहास्पद मौत एवं आनन फानन में गाँव के वर्तमान सरपँच बनवारी जगत के द्वारा मृतक परिवार के बिना सहमति के जबरन दबाव पूर्वक दाह संस्कार किया गया है। जिससे अँचल में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
घटना की संपूर्ण जानकरी मृतक के परिजनो द्वारा दशकर्म के बाद बसना थाना प्रभारी को आवेदन दिया गया। जिसके बाद चौकी प्रभारी भंवरपुर के समक्ष भी लिखित शिकायत किया गया। जिसकी रिपोर्ट आज दिनांक तक दर्ज नही की गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता कमल सिदार एवं उसके पिता रोहित सिदार को गांव के सरपँच बनवारी जगत ,प्रहलाद साहू , व नन्दकुमार साहू के द्वारा उक्त घटना को लेकर समझौता करने को लेकर दबाव बनाया गया। नही मानने पर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रह्लाद साहू के द्वारा गाली गलौच करते हुए ,तू आदिवासी हमारा क्या कर लेगा। हम तो थाने में पैसा देकर कोई कार्यवाही नही होने देंगे।
कहकर मा बहन की गाली देते हुए जो उखड़ना है, उखाड़ ले बोला गया। जिससे आवेदक कमल सिदार का पूरा परिवार दहशत में है।
*मृतक के भाई एवं शिकायत कर्ता कमल सिदार द्वारा संदेहास्पद मौत को हत्या की आशंका करते हुए प्रदेश के गृह मंत्री, आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति मंत्री, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर सहित जिला पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, विशेष थाना प्रभारी महासमुन्द को शिकायत करते हुए अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक की संदेहास्पद मौत की निष्पक्ष जांच कराने एवं दोषी लोगों के विरूद्ध अविलम्ब कडी कार्यवाही करने की मांग की गई है।*
इस सम्बन्ध में *बसना थाना के प्रभारी श्री ठाकुर* से सम्पर्क करने पर बताया कि मामले की मर्ग जाँच कर ली गई है। तथा कानूनी सलाह के लिए शासकीय अधिवक्ता के पास प्रकरण को भेजी गई है। उसके पश्चात नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments