*गौरेला के सधवानी ग्राम की दो लड़की तीन दिन पहले निकली घर से नही चला पता, आज एक पेड़ से लटकी मिली लास*
*पुलिस कर रही जाँच,क्या हो सकता है कारण*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर*-- प्राप्त जानकारी के अनुसार दो लड़कियाँ घर से बाहर निकली उसके बाद वह घर नही लौटी,परिजनों ने काफी खोज बीन की पर कोई पता नही चला। तब पुलिस को सूचना दी गई।
यह मामला गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम सधवानी का है। जंहा दो लड़कियाँ तीन दिन पहले घर से निकली परन्तु वापस नही लौटी, उन दोनों में से एक लड़की नाबालिक है ।इस लिये परिजनों ने लापता मानते हुये खोजना जारी रखा। आज विश्वम्भर टोला में एक पेड़ से दोनों की लास एक ही फंदे से लटकते मिली। यह गम्भीर मामला है पुलिस को भी सूचना मिली, पुलिस कई एंगल से जाँच जारी कर रही है। पूरे क्षेत्र में दहसत का आलम है।
*सोचने वाली बात यह है कि*-
1- अगर तीन दिन से लड़कियाँ लापता थी तो कँहा थी इसके पीछे क्या वजह है।
2-यह आत्म हत्या ही है तो इसके पीछे क्या कारण है।
3-यह आत्म हत्या ही है कुछ इसके पीछे कहानी है जो पता नही है।
4-या फिर हत्या है और लास को पेड़ से लटकाकर आत्म हत्या का रूप दिया गया।
5- दोनों लड़की एक ही फंदे में कैसे लटकी और कैसे मौत हुई यह काफी गंभीर प्रश्न है।
6-लड़कियों की मेडिकल रिपोर्ट से रहस्य उजागर होंगे कि कंही फाँसी के पहले इनके साथ कोई हादसा तो नही हुआ।
यह पुलिस की जाँच में ही पता चलेगा कि वास्तविकता क्या है।
*घर से निकली दो लड़की अचानक हुई लापता,दोनों की लास एक पेड़ में लटकती मिली।*
*घर से निकली दो लड़की अचानक हुई लापता,दोनों की लास एक पेड़ में लटकती मिली।*
Comments