breaking post New

नए साल 2023 का धार्मिक अंदाज में स्वागत..कोटा के रामभरोषे शिव मंदिर फिरंगीपारा में महिलाओं ने मिल कर.. देर रात बड़े धूम- धाम से .. भजन कीर्तन के साथ मनाया नववर्ष......।

सभी के परिवारों के लिए की मंगल कामना..भगवान शिव सम्पूर्ण देश वासियों के लिए.. नया वर्ष वेरी हैपी रखें।
 
इंडिया क्राइम न्यूज़
 
बिलासपुर/कोटा :- नव वर्ष के वेलकम और बिगत वर्ष की बिदाई अपने अपने ढंग से लोगों ने मनाई, परंतु कोटा नगर के जाने माने महोल्ले फिरंगीपारा जो की हमेशा से आए दिन वहाँ के बड़ते अपराधो के वजह से सुर्खियों में रहता आ रहा है ।

 
फिरंगीपारा में देर रात घूमना मतलब एक नए अपराध को जन्म देना जैसे कृत्य माना जाता था। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ जिससे की अब सायद ही इस महोल्ले की छवि पहले जैसे रहेगी।
 
आज नववर्ष 2023 के उपलक्ष में फिरंगीपारा शिव मंदिर सेवा समिति के महिला सदस्यों द्वारा नववर्ष कार्यक्रम रखा गया जो की देर रात में रखा गया था । जिसमे महोल्ले की सभी महिलाएं सामिल हुई और श्री राम भरोसे मंदिर, शिव मंदिर चौक ,फिरंगीपारा में सभी लोगो ने भगवान की आरती कर गीत संगीत गाया एवम नृत्य भी किया और केक काटकर भजन कीर्तन के साथ कार्यक्रम को संपन्न बनाया।

 
इस बार महोल्ले की महिलाओं द्वारा कुछ नया कदम उठाया गया और महिला सक्ति देश की सक्ति का अपना एक अलग परचम लहराया।
 
साथ ही भगवान शिव से सभी के परिवारों एवम देश प्रदेश में नव वर्ष में अमन चैन बना रहे सभी सुखी, सम्रद्ध सालिन रहें ईश्वर से यह प्रार्थना की।
Get Loan

Comments