जबकि बिदेशो चीन आदि देशों में कोरोना कहर बरपा रहा है।..फिर भी यंहा सब राम भरोसे।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- सन 2022 की बिदाई का और 2023 के आगमनक का जष्न जंगल, पर्यटक स्थलों से मंदिर तक भारी भीड़ के रूप में दिखा, जनता पर्यटक शैलानी किसी तरह की सुरक्षा की परवाह किये बिना भारी भीड़ में खुशियां मना रहे है। जबकि यह ठंढ का सीजन है हर ब्यक्ति सर्दी जुखाम से संक्रमित है, इनमें कोई भी कोरोना वायरस बाहक भी हो सकता है।


सरकार ने अलर्ट जारी किया है कि कोरोना से बचाव के उपाय अपनाएं जाए, बैक्सीनेटेड हों,मास्क और फिजिकल दूरी मेंटेन करें तभी आप सुरक्षित राह सकते है, पर कंही कोई सुरक्षा के उपाय यानी मास्क, सोसल डिस्टेंस, सेनेटाइजर, भी प्रसाशन की तरफ से कंही पहल नही की गई।


मां महामाया दरबार रतनपुर में भी वी आई पी, नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिस, प्रसाशन, पत्रकार, आम श्रद्धालुओं की नए साल में जम कर भीड़ रही, पर लम्बी लाइनों में लगे लोग, खांसते सर्दी से परेशान लोग भी सामिल रहे कंही भी प्रसाशन की तरफ से या स्वय की जागरूकता के साथ किसी भी तरह के कोरोना बचाव के उपाय भीड़ में नही दिखे, ऐसे में कंही कोरोना पैर न पसार ले जिसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़े। जरा सा असावधानी..कंही परेशानी का कारण न बन जाये।


खैर हम प्रार्थना करते है कि माता रानी सभी की नए वर्ष में रक्षा करे, सभी को खुसी, सुख, सम्रद्धि प्रदान करें,स्वस्थ रखे, देश और प्रदेश की रक्षा करें, खबर जनहित में जारी..।
Comments