सफेद परिधान में.. साधक,साधिकाएं,समर्थगुरु के परमानन्द ज्ञान रूपी मानसरोवर के.. सफेद हंसों की तरह दिख रहे थे।
इंडिया क्राइम न्यूज़
आर डी गुप्ता
जगन्नाथपुरी-- समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी के सानिध्य में पूरी में ओशोधारा मंत्री संघ का ध्यान,सुमिरन समाधि का आयोजन साधना के फलस्वरूप आज नाम दान,माला दीक्ष, का परमतत्व का ज्ञान बड़ी ही करुणा के साथ अपने साधको को दिया।
समर्थगुरु तथाता उपनिषद पर चर्चा करते हुए परमात्मा के संविधान के 12 अनुच्छेदों में से सातवें,आठवें वर्तुल नियम,नावें नियम पुरुषार्थ पर विस्तृत चर्चा करते हुए साधको को समझाया,इन नियमो के पालन करनेवाला हमेशा बिकाश के पथ पर बढ़ता रहता है फिर चाहे आध्यत्म हो या संसार। जोरबा द बुद्धा बनता है जो परम गुरु ओशो ने सपना देखा था,
सभी साधकों को आज अनमोल नाम ( ओंकार सब्द का श्रवण कराकर,अनुभव कराकर ) दान देकर अपने करुणा भाव से ममता की बर्षा की,क्योकि इस संसार मे मन जाता है कि बिनु गुरु भवनिधि,तरई न कोई--जौ बिरंचि शंकर सम होई ऐसे ब्रम्हज्ञानी, परम समबुद्धत्व को प्राप्त समर्थगुरु का जीवन में मिलना सभी ओशो सन्यासी,साधको के लिए परम सौभाग्य की बात है।
आज साम को भगवान विष्णु जी के धाम जगन्नाथपुरी में बिष्णुदरबार में भगवान विष्णु, और उनकी परमशक्ति मां लक्ष्मी जी का आवाहन सभी ऋषि मुनियों,संतों, बुद्धों, फकीरों, पीर पैग़म्बरों की दिब्य उपस्थिति में कराया और अपने साधकों उनके परिवार, को जोरबा द बुद्धा का आशिर्बाद दिया,और पूरे विश्व की मंगल कामना की।
इस अवसर पर करीब पुरी में 200 सौ साधको ने भाग लिया और इतने ही संख्या में आन लाइन ने बिष्णुदरबार में भाग लिया। इस तरह से करीबन 400 साधकों ने इस अवसर का लाभ उठाया।


इस समय समर्थगुरु और गुरुमाता के सानिध्य में आचार्य श्रेष्ठ प्रभाकर दर्शन जी, आचार्य अनुतोष शर्मा जी, आचार्य अमरेश झा जी, मां रचना, सेक्रेटरी मां मीरा बाई, स्टेट क्वार्डिनेटर संतोष चंद्रा जी, छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी आर डी गुप्ता जी, के आर सिंह जी,सुशील जी मीडिया प्रभारी मुरथल,सहित बड़ी संख्या में साधक गण उपस्थित रहे।
Comments