breaking post New

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत..तखतपुर बिधान सभा में बेलपान पहुँचे.. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी।

बिकास की कई योजनाओं की घोषणा..जनता से रूबरू हुए..पार्टी के नेताओं..अफसरों ने किया स्वागत।
 
इंडिया क्राइम न्यूज़
 
बिलासपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के बिलासपुर प्रवास पर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम- बेलपान पहुंचे वंहापर हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों एवं आमजनों ने पुष्प गुच्छ, गुलदस्ता भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

 
साथ ही बरिष्ठ नागरिकों ने सूत धागा के माला पहनाकर मुख्यमंत्री श्री बघेल नई का हार्दिक अभिनंदन, स्वागत किया।
 
अपने प्यारे जनहितैसी मुख्यमंत्री के स्वागत-सम्मान में भारी संख्या में ग्रामीणजन हेलीपैड पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी जनता का स्वागत स्वीकार करते हुए सभी का अभिवादन किया।

 
 


बेलपान में मुख्यमंत्री श्री बघेल के स्वागत के दौरान तखतपुर क्षेत्र की विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, श्री विजय केसरवानी,अरुण चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष, एवम बरिष्ठ कांग्रेसी जन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे।
 
प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री का स्वागत बिलासपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक श्री बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयश्री ,डीएफओ श्री कुमार निशांत और अन्य अधिकारियों ने किया।
 
भेंट मुलाकात के दौरान बिसाहू राम कश्यप ने 70,000 रुपए कर्ज माफी एवं राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 3 किश्त प्राप्त होने पर माननीय मुख्यमंत्री बघेल जी का आभार जताया । तो वही तखतपुर के घनश्याम ने भी विशेष सहायता योजना अंतर्गत 20 लाख रुपए का सहायता पाकर गंभीर बीमारी से स्वस्थ होने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा- मुझे लंग्स की बीमारी थी और मैं योजना से लाभाविंत होकर आज स्वस्थ हूं।
 
छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय बघेल जी ने क्षेत्र को अनेकों सौगातें दीं हैं ,तखतपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 बिस्तर का अस्पताल होगा।तो गनियारी भी बनेगा नगर पंचायत। कई अन्य घोषणाएं भी क्षेत्र विकास के लिए हुई।
Get Loan

Comments