breaking post New

निगम कर्मी बिलासपुर में.. चनाबूट बेचनेवालों, फल वालों, गरीब ब्यापारियों, रोजी से पेट भरनेवालों पर कर्यवाई कर.. अपनी पीठ थपथपाई।

रोज कमाने खाने वालों के, बेचने के चनाबूटों को.. गाड़ी में डाल कर अफसरी का रोब दिखाते निगम के कर्मचारी।
 
इंडिया क्राइम न्यूज़
 
बिलासपुर-- सरकारी कर्मचारियों का रुतबा आज देखने को जनता को मिला.. बिलासपुर में कलेक्ट्रेट के सामने गरीब लोग चना बूट, फ़ल, बेर लगाकर, बेचने का काम करते हैं। और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं ।

 
निगम कर्मचारी पूरे शहर की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए इन गरीबों पर कार्रवाई करते नजर आए और उनके चना बूटों को फलों को,अन्य सामान को उठा कर निगम की गाड़ी में फेंक दिया गया। और वह गरीब मजदूर जो बेचारे दिन भर बैठ कर के समान बेच कर दो पैसा कमाते हैं, और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, उनके साथ ऐसा अन्याय निगम कर्मचारियों को करते दया तक भी नहीं आती, जबकि व्यवस्था के नाम पर शहर में कार्यवाही करने के लिए बहुत सारे ऐसे स्थान हैं जहां बड़े-बड़े दुकानदार रोड के ऊपर छड़ सीमेंट गिट्टी और अपनी दुकानें फैलाकर लगाएं हैं जिससे ट्रैफिक प्रभावित होता है आने जाने में दिक्कत होती है पब्लिक को, लेकिन निगम कर्मी का दस्ता वहां कार्रवाई करने में असहाय नजर आता है, और इन गरीबों पर कार्रवाई कर उनकी रोजी-रोटी छीन कर उनको नुकसान पहुंचा कर जैसे सारी व्यवस्था दुरुस्त करने में लगा है। और यह छद्म कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपा रहा है।

​​​​​
जहां एक और सरकार गरीबों के लिए तमाम तरह की योजनाएं बना रही है खाने के लिए उनको मुफ्त में राशन दे रही है वही ऐसे कर्मचारी जो गरीबों को लूट रहे हैं गरीबों को परेशान कर रहे हैं इन पर प्रशासन क्या सोचता है यह जनता देख रही।
Get Loan

Comments