*शासन की इस योजना से बालिकाओं को स्कूल जाने में होती है सहूलियत।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर---करगी रोड कोटा* *शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय कोटा में संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता के मार्गदर्शन में इस सत्र में कक्षा नवमी में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग के नियमानुसार पात्र 157 छात्राओं को 157 निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण गरिमामय कार्यक्रम में किया गया।*
*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री अभय नारायण राय प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी एवं आदित्य दीक्षित अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा, श्रीमती माया मिश्रा अध्यक्ष महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा, लक्ष्मी नारायण दुबे, के.आर.साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति प्रदीप गुप्ता पत्रकार पार्षद देवेंद्र कौशिक , पार्षद बबलू अहिरवार, कुलवंत सिंह ठाकुर , बीइओ डॉ. संजीव शुक्ला सभी सहायक बीइओ एवं कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारीगण।एवम सदस्यगण के कर कमलों से छात्राओं को सायकल की चाबी सौंप कर सायकल प्रदान की गई।*
*कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात छ.ग. राज्यगीत सम्मान गायन हुआ।*
*संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता द्वारा स्वागत उद्बोधन व मंच संचालन व्याख्याता डॉ. राम बाबू गुप्ता द्वारा किया गया।*
*इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अरुण चौहान जी द्वारा निःशुल्क सायकल वितरण योजना को शासन की महत्वाकांक्षी बताते हुए इससे दूर- दराज की छात्राओं को अपनी शिक्षा पूरी कर जीवन निर्माण का आधार बताया व विद्यालय को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।*
*इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री अभय नारायण राय जी प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विद्यालय की गतिविधियों की प्रसंशा करते हुए आठवीं के बाद बहुत छात्राएं आगे की शिक्षा से वंचित हो जाती थी उनके लिए उज्ज्वल भविष्य निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।*
*कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता द्वारा---- अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया व आभार व्यक्त श्रीमती ए. लाल व्याख्याता द्वारा किया गया। संस्था में सायकल योजना प्रभारी श्री व्ही. एन. पालके व्याख्याता सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों के पूर्ण सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।*

Comments