*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*29/09/2020
*बिलासपुर*---बिलासपुर जिले के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना पुलिस चौकी के ग्राम पंचायत करहीकछार,में एक 13 वर्षीय मूकबधिर नाबालिग आदिवासी लड़की अनाचार के बाद ना केवल गर्भवती हो जाने पर समाज के ठेकेदारों नें सामाजिक बैठक कर नाबालिग का गर्भपात कराए जाने की खबर सामने आई थी।
खबर मिलते ही हमनें समाज का दर्पण होने की जिम्मेदारी निभाते हुए शासन तथा प्रशासन का ध्यान समाज में हो रहे गैरकानूनी तथा असामाजिक गतिविधियों की तरफ ध्यान आकर्षित करने इस खबर से उन तमाम जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया ताकि मूकबधिर नाबालिग लड़की को न्याय के साथ साथ तात्कालिक स्वास्थ्य सुविधा और जीवन सुरक्षा मिल सके।
खबर के बाद पूरे मामले में पुलिस प्रशासन सजग हुआ दूसरी तरफ पीड़िता की मां जो बेटी और परिवार से अलग रहती है उसने इस पूरे मामले में कोटा थाने में शिकायत करते हुए बेटी को न्याय दिलाने और गुनाहगारों को सजा दिलाने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है।
मीडिया को दिए बयान में मां ने कहा...मेरी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है,उसके गर्भवती होने पर रिश्तेदारों नें समाजिक बैठक के बाद दबाव में और बदनामी के डर से गर्भपात कराया गया, दुष्कर्म के आरोपी को समाज के ठेकेदारों द्वारा संरक्षण दिया जा रहा था। बेटी को इंसाफ दिलाने कोटा थाने में शिकायत की हूँ और इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी।
दूसरी तरफ कोटा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है और कल कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल पुलिस पीड़िता की मां को लेकर पीड़िता के गांव करहीकछार पहुँची जहाँ परिवार के लोगों और गांव के लोगों से पूछताछ करनें के कुछ लोगों को पुलिस कोटा थाने लेकर आ गई। वहीं पीड़िता का चाचा फरार हो गया था।
सूत्रों की माने तो पुलिस नें रात एक डेढ़ बजे तक पूछताछ की। आज गांव से चाचा को गिरफ्तार कर कोटा थाना लाये जाने की खबर है।
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पुलिस मामले को दबाने प्रार्थिया पर ग्रामीणों से बेजा दबाव बना रही है क्योंकि कुछ ग्रामीण दोपहर बाद थाने पहुँचे थे और प्रार्थिया पर दबाव बना रहे थे।
बहरहाल पुलिस पीड़िता का मेडिकल टेस्ट और हिरासत में लिए गए लोगों से मामले की हकीकत पता लगाने में लगी हुई है देखना होगा कि पुलिस की पूछताछ रूपी जांच पीड़िता को न्याय दिलाने में कामयाब हो पाती है या ये पूछताछ और जांच का खेल यूं ही बदस्तूर जारी रहेगा!
सवाल 01 ग्रामीण किसके इशारे पर विरोध करने गए थे कोटा थाना?
सवाल 02 जब विरोध करना ही था तो जब मामले की तहकीकात और पूछताछ में पुलिस पीड़िता के गांव गई थी तब क्यों नहीं किया गया?
सवाल 03 पीड़िता का चाचा पुलिस के गांव पहुचने से पहले फरार क्यों हुआ?
सवाल 04 गर्भपात कराने का निर्णय किसके कहने पर लिया गया और कौन कौन लेकर कहाँ कहाँ गया?
सवाल 05 नाबालिग का गर्भपात किसने और क्यों किया?
सवाल 06 पीड़िता का मेडिकल में विलंब क्यों हो रहा है?
*करहीकछर की दुष्कर्म पीड़ित नाबालिक लड़की का घर के ही लोगो ने कराया गर्भपात, पीड़ित की माँ के थाने में सिकायत के बाद दर्ज हुआ अपराध,कुछ आरोपियों को गरफ्तार कर लाई पुलिस, चल रही पूँछ तांछ। कुछ लोग मामले को दबाने का कर रहे प्रयास।*
*करहीकछर की दुष्कर्म पीड़ित नाबालिक लड़की का घर के ही लोगो ने कराया गर्भपात, पीड़ित की माँ के थाने में सिकायत के बाद दर्ज हुआ अपराध,कुछ आरोपियों को गरफ्तार कर लाई पुलिस, चल रही पूँछ तांछ। कुछ लोग मामले को दबाने का कर रहे प्रयास।*
Comments